Move to Jagran APP

02 अक्टूबर 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों के बिजनेस प्लान सफल होंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 02 अक्टूबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। आज गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती है। जानें कैसा रहेगा आज का आपका दिन।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 02 Oct 2020 06:42 AM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2020 01:09 PM (IST)
02 अक्टूबर 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों के बिजनेस प्लान सफल होंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
जानें कैसा रहेगा आज का आपका दिन।

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, अधिक आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12.00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

विशेष: पंचक।

आज का पर्व एवं त्योहार: महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती।

राशिफल

मेष: वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। झगड़ा-विवाद से बचें। स्वास्थ्य के प्रति भी उदासीन न रहें। संतान के कारण भी चिंतित हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या भाई के कारण तनाव मिल सकता है। संतान का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मामलों में भी व्यस्तता रहेगी। घरेलू कार्य पूर्ण होंगे।

मिथुन: कर्मक्षेत्र में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

कर्क: चल या अचल संपत्ति के मामले मे सफलता मिल सकती है। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

सिंह: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रयास सफल होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

तुला: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक मामलों में चल रहे प्रयास में कुछ बाधाएं भी रहेंगी। धैर्य से कार्य लेना हितकर होगा। वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी फिर भी मन अशांत रहेगा। झगड़ा विवाद से बचें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु: संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। मन में अनिश्चितता की स्थिति उत्पन्न होगी, संयम से कार्य लें। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर: व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम है, लेकिन शनि की साढ़े-साती के कारण छाया दान करें। चल या अचल संपत्ति के मामले में समझौता करना ही हितकर होगा।

कुंभ: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। सामाजिक स्तर बढ़ेगा।

मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.