Move to Jagran APP

02 जुलाई 2020 का राशिफल: वृष रा​शि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन इन 2 बातों का रखें ध्यान

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 02 जुलाई 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 05:00 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 11:12 AM (IST)
02 जुलाई 2020 का राशिफल: वृष रा​शि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन इन 2 बातों का रखें ध्यान
02 जुलाई 2020 का राशिफल: वृष रा​शि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन इन 2 बातों का रखें ध्यान

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष व्रत।

राशिफल

मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में कुछ अधिक परिश्रम करना होगा। पिता या संबंधित अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन मन खिन्न रहेगा। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। कटु वचन बोलने से बचना होगा।

मिथुन: संबंधों में मधुरता आएगी। विरोधी परास्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। यात्रा देशाटन भी संभव है, लेकिन अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। स्वयं पर नियंत्रण रखें।

कर्क: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही कष्ट दे सकती है। सचेत रहेंगे तो स्वस्थ रहेंगे।

सिंह: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक स्तर पर सहयोग मिलेगा।

कन्या: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी, लेकिन सचेत रहें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चली आ रही समस्या का निदान होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक: व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

धनु: व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। अज्ञात भय तनाव दे सकता है, लेकिन कहीं न कहीं से सहयोग भी मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मकर: वाणी पर नियंत्रण न रखने से निजी रिश्तों में भी तनाव आ सकता है, जो भविष्य में आपके लिए कष्टदायी होगा। ईश्वर की आराधना करें, मन शांत रहेगा।

कुंभ: आर्थिक मामलों में सुधार होगा, फिर भी आर्थिक दबाव रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आत्मसम्मान बढ़ेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

मीन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। क्रोध पर नियंत्रण करना हितकर होगा। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.