Move to Jagran APP

02 दिसंबर 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 02 दिसंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 07:37 AM (IST)
02 दिसंबर 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी
02 दिसंबर 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: स्कंद षष्ठी।

विशेष: पंचक प्रारंभ रात्रि 12:57 बजे से 07 दिसंबर को रात्रि 01:28 बजे तक।

राशिफल

मेष: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृष: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

मिथुन: संबंधों में निकटता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, फिर भी मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। भागदौड़ रहेगी।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। गुप्त विरोधी से तनाव मिल सकता है। चल या अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेगी।

सिंह: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

कन्या: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

तुला: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। शिक्षा या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

वृश्चिक: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता रहेगी।

धनु: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर: दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कुंभ: भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.