Move to Jagran APP

01 मई 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 01 मई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Tue, 30 Apr 2019 02:31 PM (IST)Updated: Wed, 01 May 2019 10:09 AM (IST)
01 मई 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा
01 मई 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा

 राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, वैशाख मास,  कृष्ण पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

विशेष: मई दिवस, महाराष्ट्र एवं गुजरात दिवस। 

संवत्, परिधारी (प्रमाद) 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष त्रयोदशी 27 घंटे 21 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्दशी, उत्तरभाद्रपद नक्षत्र 13 घंटे 02 मिनट तक तत्पश्चात रेवती नक्षत्र, वैधृत योग 05 धंटे 30 मिनट तक तत्पश्चात विषकुंभ योग, मीन में चंद्रमा। 

राशिफल

मेष राशि (Aries): राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। 

वृष राशि (Taurus): नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

मिथुन राशि (Gemini): जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोग और शत्रु तनाव देंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा।  

कर्क राशि (Cancer): कोई ऐसा कार्य न करें जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित न हो। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। 

सिंह राशि (Leo): मांगलिक या राजनैतिक कार्य में व्यस्त होंगे, लेकिन व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। पिता या संबंधित अधिकारी का भरपूर सहयोग मिलेगा। 

कन्या राशि (Virgo): शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। 

तुला राशि (Libra): ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio): जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संबंधों में निकटता आएगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius): स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर राशि (Capricorn): निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। 

कुंभ राशि (Aquarius): यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। उच्च अधिकारी या शासनसत्ता का सहयोग मिलेगा।  

मीन राशि (Pisces): पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासनस सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.