Move to Jagran APP

01 मार्च 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का दांपत्य जीवन सुखमय होगा, बिजनेस अच्छा होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश आज बता रहे हैं 01 मार्च 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 06:08 PM (IST)
01 मार्च 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का दांपत्य जीवन सुखमय होगा, बिजनेस अच्छा होगा
01 मार्च 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का दांपत्य जीवन सुखमय होगा, बिजनेस अच्छा होगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गोरूपणी षष्ठी।

राशिफल

मेष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

वृष: भावुकता में नियंत्रण रखें। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मिथुन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन धन हानि की आशंका है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में सचेत रहें।

कर्क: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

सिंह: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

कन्या: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा, लेकिन आर्थिक मामलों में सचेत रहें। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।

वृश्चिक: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

धनु: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

मकर: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। संतान या शिक्षा के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ: धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

मीन: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.