Move to Jagran APP

Horoscope 2022: जानें, आपके लिए कैसा रहेगा नये साल 2022 का सितम्बर महीना

Horoscope 2022 नया साल जीवन में नई शुरूआत ले कर आता है। इसे देखते हुए जागरण आध्यात्म आपके लिए वर्ष 2022 का मासिक राशिफल लेकर आया है। ज्योतिषाचार्य पं. विजय त्रिपाठी ‘विजय’ जी की भविष्य गणना के अनुसार आइए जानते हैं इस नये साल में कैसा रहेगा आपका राशिफल।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Fri, 31 Dec 2021 07:59 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jan 2022 03:08 PM (IST)
Horoscope 2022: जानें, आपके लिए कैसा रहेगा नये साल 2022 का सितम्बर महीना
Horoscope 2022: जानें, आपके लिए कैसा रहेगा नये साल 2022 का सितम्बर महीना

Horoscope 2022: नया साल जीवन में नई शुरूआत और नए बदलाव ले कर आता है। जो हमें जीवन में अपना मुकाम हासिल करने और लक्ष्य प्राप्ति में नये जोश और उम्मीदों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इसके लिए जब हम आने वाले समय की योजनाएं बनाते हैं, ऐसे में राशिफल हमारी बहुत मदद करते हैं। जब समय इतनी अनिश्चिताओं से भरा हो तो ऐसे में भविष्य का अनुमान लगा कर जीना आवश्यक हो जाता है। इसे देखते हुए जागरण आध्यात्म आपके लिए वर्ष 2022 का मासिक राशिफल लेकर आया है। ज्योतिषाचार्य पं. विजय त्रिपाठी ‘विजय’ जी की भविष्य गणना के अनुसार आइए जानते हैं इस नये साल में कैसा रहेगा आपका राशिफल।

loksabha election banner

सितम्बर माह का राशिफल 2022

मेष- किसी नई योजना की शुरूआत, नये व्यक्तियों का सहयोग, पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति, आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। व्यापारिक क्षेत्र में किये गये प्रयास सार्थक होंगे। राजनैतिक पक्ष से लाभ, धार्मिक मामलों में फसकर अपयश का शिकार हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में रोचकता, व्यर्थ वाद-विवाद से बचें। शुभ अंक 4 है।

वृष- नये कार्य व व्यवसाय के लिए उत्सुक रहेगें। लोभ से काम बिगड़ सकता है। अनुबंध व बनता काम बिगड़ जायेगा। ध्येय प्राप्ति के लिए ईमानदारी व निष्ठा जरूरी है। नये काम अभी आरम्भ न करें। पारिवारिक व्यय बढ़ेगा संयम से काम लें। शुभ अंक 4 है।

मिथुन- खान-पान में कुछ संयम संतुलन रखना भी अभीष्ट होगा, अन्यथा स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। व्यवधान भी हटेंगे। कार्यसिद्धि भी होगी। मायूसियां खत्म होंगी, साहित्यिक गतिविधियों में भाग लेंगे। अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति होगी। आप पत्नी बच्चों को लेकर किसी मनोरंजक स्थल की सैर पर जायेंगे। शुभ अंक 6 है।

कर्क- आप अपने व्यक्तित्व को निखारने में कामयाब होंगे, आलस्य तथा प्रमाद की स्थिति से दूर रहना हितकर होगा, किसी प्रतिस्पर्द्धा में शामिल होने पर फल आपके अनुरूप प्राप्त होगा। अशांन्त व उद्धिग्न रहकर भी बाह्य व्यवहार में नाटकीय प्रसन्नता का प्रदर्शन करते रहेंगे। शुभ अंक 2 है।

सिंह- आर्थिक दृष्टि से आपको हल्की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आपके खर्चे आमदनी से अधिक होंगे। शेयर्स-सट्टा से अर्थलाभ, प्रषासनिक सहयोग मिलेगा, आर्थिक योजनाओं में पूँजी निवेष कर सकते हैं, वैचारिक प्रखरता, आलस्य प्रमाद से बचें। शुभ अंक 2 है।

कन्या- समय जोशे-जुनून में बीतेगा, परन्तु आपको थोड़ी चुनौतियों का सामना भी करना पड़ेगा। परिश्रम पूर्ण चेष्टाओं का शुभ परिणाम निकलेगा और हार्दिक प्रसन्नता भी बढ़ेगी और संघर्ष के उपरान्त विजय होगी। मन में सुख शान्ति रहेगी। विशेष दौड़ भाग और प्रयास करने से आर्थिक पक्ष प्रबल होगा। शुभ अंक 4 है।

तुला- जमीन-जायदाद और मान-सम्मान को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापारिक क्षेत्र में विशेष परिश्रम से सफलता मिलेगी। आर्थिक योजनाओं में धन न लगायें तो बेहतर होगा। दाम्पत्य जीवन में पत्नी बच्चों का सहयोग, शिक्षा-परीक्षा में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग, कारोबारी क्षेत्र का विस्तार। शुभ अंक 7 है।

वृष्चिक- आकस्मिक भागदौड़ और समस्याओं से घिरे रहेंगे, फिर भी पूर्ण प्रयासों के कारण शेयर और वायदा व्यापारों से लाभ होगा, परन्तु स्वास्थ्य की दृष्टि से समय प्रतिकूल रहेगा। समय अपेक्षाकृत अधिक सफल और लाभकारी रहेगा, किसी व्यवसाय परिवर्तन की योजना बनायेंगे, जो निकट भविष्य में भारी लाभ करायेंगे। शुभ अंक 9 है।

धनु- आकस्मिक चिंता का उदय होगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यर्थ का आवागमन बना रहेगा। अपने वाहनादि पर पूर्ण दृष्टि रखें, किसी दुर्घटना आदि में कष्ट संभव है। सतर्कता रखें आपको अतिरिक्त साधनों से अच्छा लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। स्वयं भी उदर रोग से कष्ट अनुभव करेंगे। शुभ अंक 5 है।

मकर- जीवन साथी के विचार व्यवहार से असहमति होगी। किसी कार्य विशेष की सफलता से दाम्पत्य जीवन प्रभावित होगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव स्थापित होगा। किसी से टकराव अच्छा साबित नहीं होगा। शुभ कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होगा। आप सपरिवार किसी ग्रामीण इलाके में सैर के लिये जा सकते हैं। शुभ अंक 6 है।

कुंभ- किसी पिछली देनदारी को चुकाना सम्भव होगा। काम में शिथिलता रहेगी। मानसिक बेचैनी रहेगी। आय की स्थिति उत्साहप्रद रहेगी। आर्थिक योजनाओं में पूंजी निवेश कर सकते हैं, पत्नी बच्चों के प्रति समर्पित रहेंगे, शिक्षा में प्रगति। शेयर तथा सट्टे में लगाया गया धन कुछ मात्रा में वापस प्राप्त होगा। शुभ अंक 1 है।

मीन- रक्त चाप से परेशानी होगी। परिवार में किसी का स्वास्थय खराब हो सकता है। भरपूर धन प्राप्ति संभव है। काम की गति बढ़ेगी। किसी सूचना से विचलित होंगे। वस्त्र विशेष तथा वस्त्राभूषण आदि की प्राप्ति होगी। गुणीजनों के सहयोग से प्रेरणा जाग्रत होगी और नये कार्य की प्रगति होगी। शुभ अंक 9 है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.