Move to Jagran APP

ब्रज में गुलाल के बादल, रंगों का बह रहा दरिया

हिलोर भरता मस्ती का समंदर, खुशबू फैलाते बरसते फूल, झूम कर झोके लेती बसंती बयार। चहुंओर उड़ रहे गुलाल के बादल, जगह-जगह बह रहा रंगों का दरिया। ढप, ढोलक, झांझ मजीरों की सुरीली धुन पर इठलाती गेहूं की बालियां। गाने, बजाने, रंगने के आनंद में पकवानों की महक। जिस जहां का ये समां हो उसे ही तीन लोक से न्यारी का

By Edited By: Published: Sat, 15 Mar 2014 02:38 PM (IST)Updated: Sat, 15 Mar 2014 02:48 PM (IST)
ब्रज में गुलाल के बादल, रंगों का बह रहा दरिया

मथुरा। हिलोर भरता मस्ती का समंदर, खुशबू फैलाते बरसते फूल, झूम कर झोके लेती बसंती बयार। चहुंओर उड़ रहे गुलाल के बादल, जगह-जगह बह रहा रंगों का दरिया। ढप, ढोलक, झांझ मजीरों की सुरीली धुन पर इठलाती गेहूं की बालियां। गाने, बजाने, रंगने के आनंद में पकवानों की महक।

prime article banner

जिस जहां का ये समां हो उसे ही तीन लोक से न्यारी कान्हा की नगरी कहते हैं। बसंती बयार के शीतल झोके ठंडी फुरफुरी छुड़ा रहे हैं। हुरियारे गलियों में शोर मचा रहे हैं। हुरियारिन भी उनके पीछे पड़ी हैं। देश दुनिया के लोग ब्रज में फूटी होली की सतरंगी फुहार से भीग कर धन्य-धन्य हो रहे हैं। चारों दिशाएं बोल रही होली जो है। लोगों की नजदीकियां बढ़ रही हैं।

रंगों की बौछार, गुलाल के गुबार में खोये ठाकुरजी -

बांकेबिहारी मंदिर में दिनभर रंगों की बरसात हुई। सेवायतों द्वारा पिचकारी से चलाये रंगों की बौछार में हजारों भक्त निहाल होते रहे। अपने प्रिय ठाकुर के साथ होली खेलने की तमन्ना जो पूरी हो रही थी। बाहर फाग गीत की धूम रही तो भीतर गुलाल का जबरदस्त गुबार था। पूरा का पूरा वातावरण ठाकुर संग होली में मदमस्त दिखा।

द्वारिकाधीश ने बगीचे में आकर खेली होली- मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में भी ठाकुरजी ने बगीचे में आकर भक्तों के साथ होली खेली। इस अलौकिक पल का साक्षी बन श्रद्धालु निहाल हो उठे। मंदिर में हर ओर रसियाओं पर श्रद्धालु झूम रहे थे।

बच्चों के मन पंसद आयटम-कार्टून नेटवर्क के नाम पर बिक रहीं पिचकारियां, टोपी और चश्मे का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। डोरेमन, छोटा भीम, एंग्री वर्ड, धूम कैप, स्टार चश्मा की धूम मची है।

चतुर्वेदी समाज का डोला 16 को -माथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा 16 मार्च को विश्रम घाट से निकाले जाने वाले होली महोत्सव शोभायात्र में गायक व व्यास चोपाई व भजन गाते हुए निकलेंगे। भरतपुर गेट पुलिस चौकी में हुई पीस कमेटी की बैठक में महामंत्री राकेश तिवारी ने सभी श्रद्धालुओं से पानी व गीले रंगों का प्रयोग न करने की अपील की। क्षेत्रधिकारी पुलिस अनिल यादव ने सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया।

रोडवेज और रेलवे तैयार-रोडवेज विभाग के एसएस संतोष कुमार ने बताया कि रोडवेज विभाग द्वारा आगरा, जयुपर, अलीगढ़, दिल्ली आदि मार्गो पर दस-दस अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा हैं। रेलवे द्वारा 19 मार्च तक मथुरा-कासगंज के मध्य अतिरिक्त टेन चलाई जा रही हैं। झांसी-आगरा, ग्वालियर आगरा का विस्तारीकरण मथुरा तक किया गया है। आगरा-नई दिल्ली इंटरसिटी को ग्वालियर तक बढ़ाया गया है।

होली के रंग में रंग गया बाजार-होली के रंग में बाजार भी सराबोर हो चुका है। बच्चों को रिझाने के लिए दुकानों को सतरंगी सजाया गया है। ईको फ्रेंडली होली के लिए कंपनियों ने हरबल रंग बाजार में उतार दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.