विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Holi 2025: होली से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, पूरा होगा अमीर बनने का सपना

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Thu, 13 Mar 2025 06:38 PM (IST)

ज्योतिषीय गणना के अनुसार होली (Holi 2025) के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण भारत ...और पढ़ें

Holi 2025: होली के दिन क्या करें और क्या न करें?
Holi 2025: होली के दिन क्या करें और क्या न करें?

HighLights

  1. होली पर कई शुभ योग बन रहे हैं।
  2. होली के दिन चंद्र देव चाल बदलेंगे।
  3. होली के दिन ग्रहण भी लगने वाला है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रंगों का त्योहार होली हर साल फाल्गुन पूर्णिमा पर मनाया जाता है। इस साल शुक्रवार 14 मार्च को होली (Holi 2025) मनाई जाएगी। यह पर्व देश और दुनिया के कई देशों में धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। ग्रहों की चाल बदलने से सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें कई राशि के लाभान्वित होंगे। इन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे।

ज्योतिषियों की मानें तो होली के दिन गजकेसरी और लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। इन योग के बनने से तीन राशि के जातकों (Holi 2025 Lucky Zodiac Signs) को सबसे अधिक लाभ होगा। इन राशि के जातकों को आर्थिक मामले में बड़ी सफलता मिलेगी। आसान शब्दों में कहें तो धन की समस्या दूर होगी। आइए, इनके बारे में सबकुछ जानते हैं-

यह भी पढ़ें: होली के दिन 3 राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, पैसों की तंगी होगी दूर

कर्क राशि

होली के दिन कर्क राशि (Cancer Leo Scorpio horoscope 2025) के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति और चंद्र देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से कर्क राशि के जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। दोस्तों से साथ मिलेगा। बड़े से प्यार और स्नेह मिलेगा। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। कोई बड़ी डील कर सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आमदनी बढ़ेगी। कारोबार से जुड़े लोगों को दोगुना लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ बेहतरीन समय बिताने का अवसर मिलेगा।

सिंह राशि

होली के दिन सिंह राशि के जातकों के जीवन में नया मोड़ या बदलाव सकता है। आसान शब्दों में कहें तो जीवन जीने का कोई बड़ा आधार मिल सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। भूमि और भवन का सुख मिलेगा। ज्ञानी लोगों से आशीर्वाद प्राप्त होंगे। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। बड़ों का स्नेह और प्यार मिल सकता है। पिता और पुत्र से संबंध मधुर होंगे। घर पर लोगों का आना-जाना होगा। दोस्तों के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे। कारोबार को नया आयाम मिलेगा। होली के अवसर पर दोगुनी कमाई होगी।

वृश्चिक राशि

होली के दिन बनने वाले योग से वृश्चिक राशि के जातक भी लाभान्वित होंगे। इस राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से आपका भाग्योदय होगा। बिगड़े काम बनेंगे। बिजनेस में रुका हुआ डील फाइनल हो सकता है। पार्टनर का साथ मिलेगा। बिजनेस में दोहरा लाभ होगा। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। समाज में आपका कद ऊंचा होगा। सुखों में वृद्धि होगी। घर पर उत्सव जैसा माहौल रहेगा। ससुराल से लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: होली के दिन 2 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पैसों की तंगी होगी दूर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।