विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Holi 2026: क्या आपकी तरक्की भी रुकी हुई है? होली से पहले घर के कोनों से साफ कर दें ये चीजें

Published: Mon, 19 Jan 2026 03:00 PM (GMT+05:30)

होली रंगों का त्योहार है, जो घर से नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष दूर करने का भी महत्वपूर्ण समय है। ...और पढ़ें

Holi 2026: होली के उपाय। (AI generated Image)

Holi 2026: होली के उपाय। (AI generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। होली रंगों और नई शुरुआत का त्योहार है। साल 2026 में रंगों वाली होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में होली (Holi 2026) का महत्व केवल रंग खेलने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समय अपने जीवन और घर से नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालने के लिए भी सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। अक्सर ऐसा कई बार होता है कि कड़ी मेहनत के बाद भी मनचाही तरक्की नहीं मिल पाती है।

इसका एक बड़ा कारण घर के कोनों में जमा वह कबाड़ हो सकता है, जो वास्तु दोष उत्पन्न करता है। ऐसे में होली से पहले घर से उन अशुभ चीजों (Holi House Cleaning Tips 2026) को बाहर निकाल दें, जो इस प्रकार हैं -

holi vastu tips 1

AI Generated Image

तरक्की में बाधा बनने वाली इन चीजों को तुरंत हटाएं (Remove Negative Energy Before Holi)

टूटा हुआ शीशा और कांच के बर्तन

वास्तु (Holi Prosperity Vastu) के अनुसार, टूटा हुआ कांच या दरार वाला शीशा घर में मानसिक तनाव और नकारात्मक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत है। अगर आपके घर की खिड़की का कांच टूटा है या कोई आईना चटका हुआ है, तो होली से पहले उसे बदल दें। इससे आर्थिक उन्नति में रुकावटें पैदा होती हैं।

बंद पड़ी घड़ियां

घड़ी को समय और प्रगति का प्रतीक माना जाता है। घर के किसी भी कोने में बंद पड़ी घड़ी आपकी किस्मत को भी ठहरा सकती है। अगर घड़ी ठीक हो सकती है, तो उसे जल्द सही करवाएं। वरना उसे तुरंत घर से बाहर कर दें।

खंडित मूर्तियां और फटी धार्मिक पुस्तकें

पूजा घर या घर के किसी कोने में रखी खंडित मूर्तियां व फटी धार्मिक पुस्तकें भी वास्तु दोष का कारण बनती हैं। इनसे घर की बरकत रुक जाती है। ऐसे में होली से पहले ऐसी मूर्तियों को किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें या पीपल के पेड़ के नीचे रख आएं।

फटे-पुराने जूते और चप्पल

अक्सर हम पुराने या फटे हुए जूते-चप्पलों को घर के किसी कोने में स्टोर कर देते हैं। वास्तु में इन्हें दरिद्रता का प्रतीक माना गया है। साथ ही यह राहु और शनि के नकारात्मक प्रभाव को भी बढ़ाते हैं, जिससे बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं।

खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान

बंद पड़ा रेडियो, पुराना मोबाइल, खराब चार्जर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान घर में राहु दोष बढ़ाता है। ऐसे में इन्हें होली से पहले बाहर कर दें। वरना ये आपके करियर में मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Falgun 2026 Date: कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन, यहां पढ़ें क्या करें और क्या न करें?

यह भी पढ़ें- Holi 2026: वसंत पंचमी पर बांकेबिहारी भक्तों संग खेलेंगे होली, फेंटा बांधकर गाल पर गुलाल लगाकर देंगे दर्शन

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।