Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holashtak 2024: होलाष्टक में भूलकर भी न करें ये कार्य, वरना जीवन में मिलेंगे बुरे परिणाम

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 04:00 PM (IST)

    होलाष्टक अवधि के दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। इस साल होलिका दहन 24 मार्च 2024 रविवार को है। ऐसे में होलाष्टक 17 मार्च (Holashtak 2024 Date) से शुरू हो जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि होलाष्टक के दौरान किए गए शुभ और मांगलिक कार्यों का शुभ फल प्राप्त नहीं होता है और जीवन में बुरे परिणाम मिलते हैं।

    Hero Image
    Holashtak 2024: होलाष्टक में भूलकर भी न करें ये कार्य, वरना जीवन में मिलेंगे बुरे परिणाम

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Holashtak 2024: सनातन धर्म में होली के पर्व का खास महत्व है। इस त्योहार से आठ दिन पहले से होलाष्टक की शुरुआत होती है। इस अवधि के दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। इस साल होलिका दहन 24 मार्च 2024, रविवार को है। ऐसे में होलाष्टक 17 मार्च से शुरू हो जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि होलाष्टक के दौरान किए गए शुभ और मांगलिक कार्यों का शुभ फल प्राप्त नहीं होता है और जीवन में बुरे परिणाम मिलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं होलाष्टक की अवधि में किन कार्यों को करने से बचना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Holi 2024: साल 2024 में कब मनाई जाएगी होली? जानिए हिंदू धर्म में क्यों इतना महत्वपूर्ण है ये त्योहार

    होलाष्टक में न करें ये काम

    • शास्त्रों के अनुसार, होलाष्टक के दौरान शादी, नामकरण, गृह-प्रवेश, मुंडन, संस्कार इत्यादि जैसे कई तरह के अनुष्ठानों पर रोक लग जाती है।
    • इसके अलावा होलाष्टक की अवधि के समय यज्ञ और हवन भी नहीं करना चाहिए और निवेश या व्यापार भी नहीं शुरू किया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से नुकसान का खतरा अधिक बढ़ जाता है।
    • होलाष्टक के दौरान में नया मकान, चल-अचल सम्पत्ति जैसे गहने और गाड़ी की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। साथ ही इस दौरान मकान का निर्माण भी नहीं शुरू करना चाहिए।

    इस दिन से लगेगा होलाष्टक

    पंचांग के अनुसार, शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रारंभ 16 मार्च को रात 9 बजकर 39 मिनट से होगाऔर जिसका समापन 17 मार्च को सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर होगा। ऐसे में होलाष्टक 17 मार्च से लगेगा और 24 मार्च को समाप्त होगा। इसके बाद 25 मार्च को होली मनाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2024: होलिका दहन के दिन जरूर करें ये उपाय, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।