विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hindu Nav Varsh 2026: इन मंत्रों के जप से करें हिंदू नव वर्ष की शुरुआत, सालभर बनी रहेंगी खुशियां

By Suman SainiEdited By: Suman Saini
Published: Wed, 18 Mar 2026 10:22 AM (IST)

19 मार्च से शुरू चैत्र नवरात्र के साथ-साथ हिंदू नव वर्ष की भी शुरुआत हो रही है। आप कुछ विशेष ...और पढ़ें

Hindu Nav Varsh 2026 (AI Generated Image)

Hindu Nav Varsh 2026 (AI Generated Image)

HighLights

  1. 19 मार्च 2026 से हो रही है हिंदू नव वर्ष की शुरुआत

  2. गणेश और माता रानी के मंत्रों से करें नव वर्ष का आरंभ

  3. सुबह के विशेष मंत्र से सालभर बनी रहेगी सुख-समृद्धि

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके लिए साल की शुरुआत अच्छी हो और सालभर सुख-समृद्धि बनी रहे। 19 मार्च 2026 से हिंदू नवर्वष की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में अगर आप अपने साल की शुरुआत इन मंत्रों के साथ कर सकते हैं।

गणेश जी के मंत्र

किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत गणेश जी की पूजा के साथ ही की जाती है, ताकि वह कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो सके। ऐसे में आप अपने नववर्ष की शुरुआत गणेश जी के मंत्रों के साथ कर सकते हैं, जो इस प्रकार हैं -

गणेश वंदना - "ॐ गं गणपतये नमः"

"वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥"।

ganesh AI

(AI Generated Image)

माता रानी के मंत्र

हिंदू नव वर्ष से चैत्र नवरात्र की भी शुरुआत होती है, इसलिए यह अवधि माता रानी की कृपा प्राप्ति के लिए भी अति उत्तम मानी गई है। ऐसे में आप इस अवसर पर माता रानी के इन मंत्रों का जप कर सकते हैं।

मां दुर्गा का आह्वान मंत्र - ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

ॐ ह्रींग डुंग दुर्गायै नमः
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै

सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

Navratri AI

(AI Generated Image)

सुबह की शुरुआत इस मंत्र के साथ

सुबह के समय इस मंत्र का जप करना बहुत ही शुभ माना गया है। इसके लिए सबसे पहले सुबह उठकर अपनी हथेलियों को देखें और इस मंत्र का जप करें। मंत्र जप पूरा होने के बाद हाथेलियों को पूरे चेहरे पर फेर लें। मान्यता है कि रोजाना इस मंत्र के जप से साधक को मां लक्ष्मी के साथ-साथ ब्रह्मा जी और मां सरस्वती का भी आशीर्वाद मिलता है। आप अपने नए साल की शुरुआत इस मंत्र के साथ कर सकते हैं -

कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्'

अन्य शक्तिशाली मंत्र

1. “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय”

2. ॐ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

3. गायत्री मंत्र -

ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।।

4. महामृत्युंजय मंत्र –

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥”

यह भी पढ़ें - Hindu Nav Varsh 2026: आखिर क्यों कड़वे नीम से होती है नए साल की शुरुआत? इसके पीछे का रहस्य जानें

यह भी पढ़ें - Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू नव वर्ष के पहले दिन करें मां दुर्गा की खास पूजा, खुशियों से भर जाएगा जीवन

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।