Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hindu Nav Varsh 2023: हिन्दू नववर्ष के दिन बन रहे हैं कई अद्भुत संयोग, इन राशियों के लिए रहेगा नया साल जबरदस्त

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Mon, 13 Mar 2023 04:02 PM (IST)

    Hindu Nav Varsh 2023 जल्द ही हिन्दू नववर्ष का शुभारंभ होने जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष 22 मार्च 2023 से हिन्दू नववर्ष संवत 2080 की शुरुआत होगी। साथ ही इस विशेष दिन पर दो अत्यंत शुभ योग का भी निर्माण हो रहा है।

    Hero Image
    Hindu Nav Varsh 2023: हिन्दू नववर्ष पर बन रहा है अद्भुत संयोग, इन राशियों को मिलेगा लाभ।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Hindu Nav Varsh 2023: हिन्दू पंचांग के अनुसार 22 मार्च 2023, बुधवार से हिन्दू नववर्ष संवत्सर 2080 का शुभारंभ हो रहा है। नए संवत्सर का नाम नल होगा और बुध ग्रह अधिपति होंगे। साथ ही शुक्र ग्रह मंत्री रहेंगे। बता दें कि हिन्दू नववर्ष के प्रथम दिन 2 राजयोग अर्थात बुधादित्य और गजकेसरी राजयोग (Hindu Nav Varsh 2023 Shubh Yog) का निर्माण हो रहा है। साथ ही इस शुभ अवसर पर एक ही राशि में 5 ग्रहों के होने का भी अद्भुत संयोग भी बन रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि हिन्दू नववर्ष के दिन मीन राशि में गुरु ग्रह के साथ-साथ सूर्य, चंद्रमा, बुध और वरुण ग्रह एक राशि में आसीन होंगे। साथ ही इस दिन 30 साल बाद शनि कुम्भ राशि में, केतु तुला राशि में और मंगल ग्रह मिथुन राशि में आसीन होंगे। ऐसे में इस अद्भुत संयोग से चार राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए नया साल बहुत लाभदायक रहने वाला है। आइए जानते हैं-

    तुला राशि

    हिन्दू नववर्ष में तुला राशि के जातकों को लाभ मिलेगा और उनकी सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी, साथ ही उनके सभी कार्य सफल होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी इन्हें लाभ मिलेगा। बिमारियों से भी मुक्ति प्राप्त हो सकती है, इसके अच्छे संकेत मिल रहे हैं।

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों के लिए हिन्दू नववर्ष अत्यंत लाभदायक साबित होगा। वाणी से संबंधित कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है। परिवार व साथियों के साथ सुखद समय बिताएंगे और उनका सहयोग भी प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को लाभ मिलेगा।

    मिथुन राशि

    हिन्दू नववर्ष 2023 में मिथुन राशि के जातकों को अच्छा लाभ मिलेगा। पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे और सभी कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक क्षेत्र में भी लाभ के संकेत मिल रहे हैं और एकाग्रता में वृद्धि हो सकती है। भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा।

    सिंह राशि

    हिन्दू नववर्ष 2023 सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत लाभदायक साबित होने वाला है। इस अवधि में आर्थिक उन्नति हो सकती है। साथ ही परिवार का पूरा साथ मिलेगा और नौकरी में भी अच्छी कार्यक्षमता के कारण लाभ मिलेगा। इसके साथ धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।