Move to Jagran APP

Hindi Diwas 2020 Wishes: 14 सितम्बर के महत्व को बताते हैं ये संदेश, अपनों को भी बताएं

Hindi Diwas 2020 Wishes भारत देश में 14 सितम्बर का बहुत महत्व है। ये तारीख हमें हिन्दी के सम्मान के प्रति आगे लाती है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2020 06:57 AM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 09:17 AM (IST)
Hindi Diwas 2020 Wishes: 14 सितम्बर के महत्व को बताते हैं ये संदेश, अपनों को भी बताएं
Hindi Diwas 2020 Wishes: 14 सितम्बर के महत्व को बताते हैं ये संदेश, अपनों को भी बताएं

Hindi Diwas 2020 Wishes: गर्व कीजिए कि हम हिन्द देश के निवासी हैं। गर्व कीजिए कि अनेकता में एकता हमारी पहचान है। गर्व कीजिए कि रंग रूप वेश-भूषा सब से भिन्न होने के बावजूद हम एक हैं। गर्व कीजिए कि सब धर्मों को अपने यहां अपनाने की स्वतंत्रता इस हिन्दुस्तान में हमें मिलती है। भारत देश में 14 सितम्बर का बहुत महत्व है। ये तारीख हमें हिन्दी के सम्मान के प्रति आगे लाती है। 14 सितम्बर देवनागरी लिपि में हिन्दी को अधिकारिक भाषा के रूप में याद करने का दिन है। सबसे पहले इसका आयोजन 1953 में किया गया था।

loksabha election banner

इस बार हिन्दी दिवस पर अधिकांश आयोजन ऑनलाइन ही हो रहे हैं। कोरोना की मार के चलते हिन्दी दिवस के आयोजनों में भी खलल पड़ा है। वैसे हर बार हिन्दी दिवस के मौके पर स्कूल कॉलेजों में विशेष वाद विवाद प्रतियोगिताएं, निबंध प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिताएं होती हैं। सरकारी संस्थानों में हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए 01 सितम्बर से 15 सितम्बर तक हिन्दी पखवाड़ा भी मनाया जाता है। 

जागरण आध्यात्म के इस लेख में हम आप तक पहुंचा रहे हैं हिन्दी दिवस के वो संदेश जो आप व्हाटसअप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर के जरिए लोगों तक साझा कर सकते हैं और हिन्दी के प्रचार में अपनी अहम भूमिक निभा सकते हैं।

1. देवनागरी से निकली

मैं हूं प्यारी हिन्दी,

मुंह से लगती ऊतनी प्यारी

जैसी माथे पर बिंदी।

इसके अलावा आप हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं कुछ ऐसे भी दे सकते हैं-

2. हिन्दुस्तान का पूरी दुनिया में मान है,

ये हिन्दी भाषा नहीं हमारी जान है,

न होने देंगे इसे उपेक्षित कभी,

कहते हैं ये भारत के वासी सभी,

इसके अलावा आप ये संदेश भी हिन्दी दिवस पर अपने दोस्तों को दे सकते हैं-

3. हिन्दी में समाया है पूरा संसार,

हिन्दी देती है सब भाषाओं को प्यार,

राजभाषा है ये हमारी,

हमको है ये सबसे प्यारी,

आप सभी को हिन्दी दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.