Prophecies Of Professor Harar: प्रचंड शक्ति बनकर उभरेगा भारत, जानें प्रो. हरार की प्रसिद्ध भविष्यवाणियां
Prophecies Of Professor Harar जागरण अध्यात्म में हम पिछले कुछ समय से आपके लिए कुछ प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं की प्रसिद्ध भविष्यवाणियों की जानकारी लाते हैं।
Prophecies Of Professor Harar: जागरण अध्यात्म में हम पिछले कुछ समय से आपके लिए कुछ प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं की प्रसिद्ध भविष्यवाणियों की जानकारी लाते हैं। आज भी हम इस लेख में इसराइल के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता प्रोफेसर हरार की जानकारी लाए हैं। आइए जानते हैं इनके और इनकी भविष्यवाणियों के बारे में। इसराइल के भविष्यवक्ता प्रोफेसर हरार एक बहुत ही प्रसिद्ध ज्योतिषी थे। इनका जन्म इसराइल के एक यहूदी परिवार में हुआ था। कहा जाता है कि इनकी भविष्यवाणी कभी गलत नहीं होती थी। ये हमेशा अचूक भविष्यवाणी करते थे।
प्रो. हरार ने अपनी एक भविष्यवाणी में कहा था कि अरब के प्रधान शाह मुहम्मद की 3-3 यात्राओं की तैयरियां पूरी हो जाने के बाद भी वे यात्रा नहीं कर पाएंगे। आगे चलकर यही हुआ जो प्रो. हरार ने कहा था। पहली बार यात्रा की तैयारी पूरी होने के बाद वो घोड़े से गिर पड़े। इससे शाह के पैर में फ्रैक्चर हो गया। दूसरी बार यात्रा की तैयारी पूरी होने के बाद मौसम की खराबी के कारण विमान नहीं उड़ पाया। तीसरी बार यात्रा की तैयारी पूरी होने के बाद पड़ोसी देश द्वारा हमला कर देने के चलते उनकी यात्रा स्थगित हो गईं।
प्रो. हरार ने भारत को लेकर भी भविष्यवाणी की थी। उन्होंने भारत-पाक युद्ध की तारीख को करीब 2 साल पहले ही बता दिया था। यही नहीं, उन्होंने बांग्लादेश के उदय की भविष्यवाणी भी पहले ही कर दी थी। साथ ही यह भी कहा था कि 1980 से 2000 तक का समय भारत के लिए काफी अच्छा होगा। इन्होंने यह भी कहा था कि 1985 तक भारत में कई वैज्ञानिक शस्त्रों का निर्माण होगा और वो एक प्रचंड शक्ति बनकर उभरेगा। यही नहीं, कहा तो यह भी था कि इसराइल और भारत अच्छे दोस्त बनेंगे।
डिस्क्लेमर-
''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''