Move to Jagran APP

Prophecies of Jules Verne: जूल्स वर्ने ने भारत के बारे में की थी ये भविष्यवाणी, जानें इनकी प्रमुख भविष्यवाणियां

Prophecies of Jules Verne विश्वविख्यात भविष्यवक्ता जूल्स वर्ने ने कई भविष्यवाणियां की थीं। भविष्यवक्ता होने के साथ-साथ वो एक लेखक भी थे।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sat, 05 Sep 2020 10:00 AM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 07:18 AM (IST)
Prophecies of Jules Verne: जूल्स वर्ने ने भारत के बारे में की थी ये भविष्यवाणी, जानें इनकी प्रमुख भविष्यवाणियां
Prophecies of Jules Verne: जूल्स वर्ने ने भारत के बारे में की थी ये भविष्यवाणी, जानें इनकी प्रमुख भविष्यवाणियां

Prophecies of Jules Verne: विश्वविख्यात भविष्यवक्ता जूल्स वर्ने ने कई भविष्यवाणियां की थीं। भविष्यवक्ता होने के साथ-साथ वो एक लेखक भी थे। जूल्स वर्ने ने विश्व राजनीति के बारे में कई भविष्यवाणियां की थीं। कहा जाता है कि ये भविष्यवाणियां सच भी साबित हुई थीं। जूल्स वर्ने ने ज्यादातर भविष्यवाणियां विज्ञान से संबंधित की हैं। यहां हम आपको इनकी प्रमुख भविष्यवाणियों के बारे में बता रहे हैं।  

loksabha election banner

1. जूल्स ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच जंग होगी। बांग्लादेश अलग होगा। आखिरी में पाकिस्तान एक छोटे से टापू जैसा रहा जाएगा। इसमें से कुछ भाग अफगानिस्तान ले लेगा। बलूचिस्तान स्वतंत्र बन जाएगा।

2. भारत से चीन ने जो भूमि ले ली है, भारत उसे वापस ले लेगा। इस समय तक तिब्बत भी स्वतंत्र हो जाएगा। इसके बाद चीन एटम बम भी बनाएगा।

3. हर्षल, प्लूटो समेत अन्य ग्रहों की जानकारी संपन्न देशों को प्राप्त होगी। मनुष्य शुक्र तथा मंगल ग्रह तक चला जाएगा।

4. विश्व में भारत का सम्मान बहुत बढ़ जाएगा और यह देश अत्यधिक शक्तिशाली बनकर उभरेगा।

5. पर्यावरण प्रदूषण से सारी दुनिया त्रस्त होगी, खासतौर से शहरी क्षेत्र। नई बीमारियां फैलेंगी, जिन्हें डॉक्टर्स समझ नहीं पाएंगे।

जूल्स वर्ने 19वीं सदी के सबसे प्रगतिशील लेखकों में से एक थे। उस समय वो चन्द्रमा के मॉड्यूल से लेकर सौर परिक्रमा तक की बातें किया करते थे। साथ ही वो इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों की भी बातें करते थे। कहा जाता है कि जब जूल्स वर्ने ने पनडुब्बियों के बारे में किताब लिखी तो उसके करीब 90 वर्ष बाद पनडुब्बियां आधिकारिक तौर पर अस्तित्व में आईं थीं।

डिस्क्लेमर-

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है।विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तौर पर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.