Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 09 सितंबर 2021 का पंचांग, हरतालिका तीज आज, जानें पूजा मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज 09 सितंबर 2021 और दिन गुरुवार है। आज रवि योग में अखंड सौभाग्य को देने वाली हरतालिका तीज है। आज महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और माता पार्वती तथा शिव जी की आराधना करती हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 09 Sep 2021 07:44 AM (IST)Updated: Thu, 09 Sep 2021 07:47 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 09 सितंबर 2021 का पंचांग, हरतालिका तीज आज, जानें पूजा मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 09 सितंबर 2021 का पंचांग, हरतालिका तीज आज, जानें पूजा मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज 09 सितंबर 2021 और दिन गुरुवार है। आज रवि योग में अखंड सौभाग्य को देने वाली हरतालिका तीज व्रत है। आज के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और माता पार्वती तथा शिव जी की आराधना करती हैं। पूजा में विशेषकर माता पार्वती को सुहाग की सामग्री अर्पित की जाती है। विवाह योग्य युवतियां मनचाहा वर पाने के लिए भी यह कठिन व्रत करती हैं। आज गुरुवार के दिन आप भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की भी पूजा कर सकते हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: हरितालिका तीज।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की तृतीया 24 घंटे 19 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्थी हस्त नक्षत्र 14 घंटे 31 मिनट तक, तत्पश्चात् चित्रा नक्षत्र शुक्ल योग 20 घंटे 42 मिनट तक, तत्पश्चात् ब्रह्म योग कन्या में चंद्रमा 25 घंटे 45 मिनट तक तत्पश्चात् तुला में।

हरितालिका तीज पूजा मुहूर्त

जो महिलाएं हरितालिका तीज का व्रत हैं, वे शाम को 06:10 बजे से रात्रि 07:54 बजे के मध्य हरितालिका तीज पूजा संपन्न कर लें। य​​ह पूजा का उत्तम मुहूर्त है। यह सर्वार्थ सौभाग्य वृद्धि वाला मुहूर्त है।

आज का शुभ समय

रवि योग: आज दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से अगले दिन प्रात: 06 बजकर 04 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक।

अमृत काल: आज सुबह 08 बजकर 52 मिनट से सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 23 मिनट से दोपहर 03 बजकर 13 मिनट तक।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज हरतालिका तीज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 03 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 33 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 08 बजकर 08 मिनट पर हुआ है। चंद्र के अस्त का समय आज शाम 08 बजकर 17 मिनट पर है।

आज भाद्रपद शुक्ल तृतीया है। आज गुरुवार को विष्णु चालीसा, विष्णु सहस्रनाम आदि का पाठ करें। विष्णु भगवान और देव गुरु बृहस्पति के मंत्रों का जाप भी मंगलकारी होगा। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.