विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Harsingar ke upay: स्वर्ग से धरती पर आया था ये पौधा, घर में उगाने से मिलते हैं कई लाभ

Published: Thu, 04 Apr 2024 10:48 AM (IST)

Harsingar ke upay हरसिंगार या पारिजात के फूलों का उपयोग भगवान कृष्ण की पूजा के लिए किया जाता है। साथ ...और पढ़ें

Harsingar ke upay: घर में इस फूल को उगाने से मिलता है लाभ।
Harsingar ke upay: घर में इस फूल को उगाने से मिलता है लाभ।

HighLights

  1. हरसिंगार को पारिजात भी कहा जाता है।
  2. हरसिंगार के पौधे में होता है लक्ष्मी जी का वास।
  3. समुद्र मंथन में उत्पन्न हुआ था हुआ था यह पौधा।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Harsingar ke upay: हिंदू धर्म में हरसिंगार को बहुत ही पवित्र माना गया है। साथ ही वास्तु शास्त्र में भी बताया गया है कि यह पौधा घर में शुभता लाता है। ऐसे में यदि आप हरसिंगार पौधे के फूल के कुछ उपाय करते हैं तो, इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान उपाय।

ये है मान्यता

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरसिंगार का पौधा समुद्र मंथन के दौरान उत्पन्न हुआ था और इस पौधे को इंद्र देव ने स्वर्ग में स्थापित किया था। इस ही यह भी माना गया है कि जिस घर में यह पौधा पाया जाता है, वहां माता लक्ष्मी का वास सदैव बना रहता है। जहां अन्य फूलों को जमीन पर गिरने के बाद पूजा में उपयोग करना शुभ नहीं माना जाता, वहीं हरसिंगार को लेकर यह मान्यता है कि इसके केवल उन्हीं फूलों को पूजा में इस्तेमाल करना चाहिए, जो अपने आप पेड़ से टूटकर नीचे गिर गए हैं।  

शीघ्र बजेगी शहनाई

यदि किसी जातक के विवाह में अड़चन आ रही हैं, तो उसे ये उपाय करना चाहिए। इसके लिए मंगलवार के दिन नारंगी कपड़े में पारिजात के साथ फूलों को हल्दी की गांठ के साथ बांध दें और घर के मंदिर में माता गौरी की तस्वीर के पास रख दें। इस उपाय को करने से जल्दी ही विवाह के योग बनने लगते हैं।

आर्थिक स्थिति में होगा लाभ

हरसिंगार के पौधे की जड़ का छोटा-सा टुकड़ा लेकर इसे घर में पैसों वाले स्थान पर रख दें। ऐसा करने धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही यदि आप मंगलवार के दिन हरसिंगार के फूलों का गुच्छा लाल रंग के कपड़े में लपेटकर, लक्ष्मी माता के मंदिर में अर्पित करते हैं, तो इससे आपको नौकरी में तरक्की देखने को मिल सकती है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'