Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 11 अगस्त 2021 का पंचांग, शिव योग में हरियाली तीज आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज 11 अगस्त 2021 और दिन बुधवार है। आज हरियाली तीज है। अखंड सौभाग्य का यह व्रत शिव योग में पड़ा है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 11 Aug 2021 07:54 AM (IST)Updated: Wed, 11 Aug 2021 07:57 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 11 अगस्त 2021 का पंचांग, शिव योग में हरियाली तीज आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 11 अगस्त 2021 का पंचांग, शिव योग में हरियाली तीज आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज 11 अगस्त 2021 और दिन बुधवार है। आज हरियाली तीज है। अखंड सौभाग्य का यह व्रत शिव योग में पड़ा है। यह बहुत ही उत्तम माना जाता है। हरियाली तीज के दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और कुंवारी युवतियां मनचाहे वर के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन माता पार्वती, भगवान शिव और गणेश जी की आराधना की जाती है। वैसे भी आज बुधवार का दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा के लिए समर्पित है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

विशेष: शुक्र कन्या राशि में।

आज का पर्व एवं त्योहार: हरियाली तीज।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु श्रावण मास शुक्ल पक्ष की तृतीया 16 घंटे 54 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्थी पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र 09 घंटे 32 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शिव योग 18 घंटे 27 मिनट तक, तत्पश्चात् सिद्धि योग सिंह में चंद्रमा 15 घंटे 24 मिनट तक तत्पश्चात् कन्या में।

आज का शुभ समय

शिव योग: आज शाम 07 बजकर 58 मिनट तक। उसके बाद सिद्ध योग।

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं है।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से दोपहर 03 बजकर 22 मिनट तक।

रवि योग: आज दिन 11 बजकर 02 मिनट से अगले दिन 12 अगस्त को प्रात: 06 बजकर 04 मिनट तक।

अमृत काल: कल 12 अगस्त को तड़के 03 बजकर 23 मिनट से प्रात: 04 बजकर 56 मिनट तक।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 03 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 46 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 08 बजकर 19 मिनट पर हुआ है। चंद्र के अस्त का समय आज रात 09 बजे है।

आज सावन शुक्ल तृतीया है। आज हरियाली तीज के दिन शिव चालीसा, पार्वती चालीसा, तीज व्रत कथा, गणेश चालीसा का पाठ करना चाहिए। आज के दिन माता पार्वती, शिव जी और गणेश जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.