विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Karwa Chauth Wishes 2022: इन संदेशों और तस्वीरों को जरिए दें करवा चौथ की बधाई

By Shivani SinghEdited By:
Published: Wed, 12 Oct 2022 07:00 PM (IST)Updated: Thu, 13 Oct 2022 04:24 PM (IST)

Happy Karva Chauth Wishes 2022 करवा चौथ देशभर में 13 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन विवाहित महिलाएं ...और पढ़ें

Happy Karwa Chauth Wishes Images 2022: इन संदेशों और तस्वीरों को जरिए दें करवा चौथ की बधाई
Happy Karwa Chauth Wishes Images 2022: इन संदेशों और तस्वीरों को जरिए दें करवा चौथ की बधाई

नई दिल्ली, Happy Karwa Chauth 2022 Wishes: आज देशभर में करवा चौथ का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। आज के आधुनिक समय में कई पति भी अपनी पत्नी का साथ निभाने के लिए इस व्रत को रखते हैं। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती के साथ करवा माता की पूजा की जाती है। इसके साथ ही रात को चंद्रमा के दर्शन, अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोला जाता है। करवा चौथ का दिन महिलाओं के लिए काफी खास होता है। इस दिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए अपने करीबियों, सहेलियों और रिश्तेदारों को इन मैसेज और तस्वीरों के माध्यम से करवा चौथ की बधाई दे सकते हैं।

प्रिया प्रेम व्रत है राखो उत्सव पावन आयो रे

चरण पिया संसार म्हारो पिया म्हारो प्यारो रे

शौर्य, यश, दीर्घायु, है यही प्रार्थना

करवा चौथ आयो रे

करवा चौथ 2022 की शुभकामनाएं!

खुशी से दिल को आबाद करना,

गम को दिल से आज़ाद करना,

बस एक गुजारिश है आपसे,

जिंदगी भर मुझे ऐसे ही प्यार करना

हैप्पी करवा चौथ 2022

जो हमें आपकी

एक झलक मिल जाए

ते ये व्रत सफल हो जाए

हम तो बैठे हैं आपके इंतजार में

आप आए और ये व्रत पूरा हो जाए।

करवा चौथ की बधाइयां

चांद में दिखती है

मुझे मेरे पिया की सूरत

चांद संग चांदनी सी है

मुझे भी उनकी जरूरत।

करवा चौथ की शुभकामनाएं

व्रत रखा है मैंने,

बस एक प्यारी सी ख्वाहिश के साथ,

हो लंबी उम्र तुम्हारी,

हर जन्म में मिले तुम्हारा ही साथ..

हैप्पी करवा चौथ 2022

आज करवाचौथ पर मन में हजारों चाह हैं,

सब सुहागिन तक रही केवल तुम्हारी राह हैं,

चाहती हैं सजनिया साजन बसे हों पास में,

आ भी आओ चन्द्रमा तारों भरे आकाश में।

हैप्पी करवा चौथ 2022

सुंदरता की प्रतिस्पर्धा अपने पूरे शबाब पर है..

आज एक चांद दूसरे चांद के इंतजार में है।

हैप्पी करवा चौथ

सुख-दुःख में हम-तुम, हर पल साथ निभाएंगे।

एक जन्म नहीं सातों जन्म, पति-पत्नी बन आएंगे।।

करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

Pic Credir- Freepik