Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Janmashtami 2023: इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और प्रियजनों को दें जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 10:45 AM (IST)

    Happy Janmashtami 2023 Wishes Images Quotes Status Messages वैष्णव समाज के लोग दही हांडी के दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाते हैं। इस दिन साधक निर्जला व्रत रखकर अपने आराध्य भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा-अर्चना करते हैं। इस अवसर पर लोग एक-दूसरे को संदेश भेजकर कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हैं। आइए पढ़ते हैं ऐसे ही कुछ सुंदर संदेश।

    Hero Image
    Happy Janmashtami 2023 Wishes Images: इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Happy Janmashtami 2023 Wishes Images, Quotes, Messages, Status, Photos: देशभर में आज कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाता है। वैष्णव समाज के लोग दही हांडी के दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाते हैं। इस दिन साधक निर्जला व्रत रखअपने आराध्य भगवान श्रीकृष्ण संग राधा रानी की पूजा-अर्चना करते हैं। इस अवसर पर लोग एक-दूसरे को फोन पर या सोशल मीडिया के जरिए संदेश भेजकर कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हैं। इस वर्ष 7 अगस्त 2023 को दही हांडी का पर्व मनाया जा रहा है। अगर आप भी अपने दोस्तों और प्रियजनों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो इन खूबसूरत संदेशों के जरिए दे सकते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये रहे जन्माष्टमी के सुंदर संदेश

    1.

    उन्होंने नस देखी मेरी और बीमार लिख दिया,

    रोग हमने पूछा तो, वृंदावन से प्यार लिख दिया।।

    कर्जदार रहेंगे हम उम्र भर उस वैद्य के,

    जिसने दवा में “श्री राधे कृष्ण” नाम लिख दिया।

    Happy Janmashtami 2023!

    2.

    कर भरोसा राधे नाम का,

    धोखा कभी न खायेगा।

    हर मौके पर कृष्ण,

    तेरे घर सबसे पहले आएगा।

    Happy Janmashtami 2023!

    3.

    तू करता वही है, जो तू चाहता है।

    होता वही है जो मैं चाहता हूँ।

    तू वही कर जो मैं चाहता हूँ ,

    फिर होगा वही, जो तू चाहता हैं।

    Happy Janmashtami 2023!

    4.

    माखन चुराकर जिसने खाया,

    बंसी बजाकर जिसने नचाया,

    खुशी मनाओ उनके जन्मदिन की,

    जिसने दुनिया को प्रेम का रास्ता दिखाया!

    Happy Janmashtami 2023!

    5.

    मेरे दिल की दीवारों पर श्याम तुम्हारी छवि हो,

    मेरे नैनो की पलकों में कान्हा तस्वीर तुम्हारी हो,

    बस और न मांगू तुझसे मेरे गिरधर…

    तुझे हर पल देखू मेरे कन्हैया ऐसी तकदीर हो।

    Happy Janmashtami 2023!

    6.

    चेहरे पर नटखट मुस्कान

    गोपियों की हैं जान

    यशोदा का हैं मान

    वो हैं मेरे प्यारे कन्हैया

    पूरे करता है अपने भक्तों के अरमान!

    Happy Janmashtami 2023 !

    7.

    जहां बेचैन को चैन मिले वो घर तेरा वृन्दावन है।

    जहां आत्मा को परमात्मा मिले वो दर तेरा वृन्दावन है।

    मेरी रूह तो प्यासी थी, प्यासी है तेरे लिए सांवरिया।

    जहां इस रूह को जन्नत मिले वो स्थान ही मेरा श्री वृन्दावन है।

    Happy Janmashtami 2023 !

    8.

    सांवरे श्याम का जन्मदिन है आज,

    छोड़ दो अपना सारा काम काज,

    माखन से सजा लो, अपनी-अपनी थाल,

    जिंदगी हो जाएगी सबकी खुशहाल।

    Happy Janmashtami 2023 !

    9.

    अजीब नशा है,

    अजीब खुमारी है,

    हमें कोई रोग नहीं

    बस,राधे राधे बोलने की बीमारी है।

    Happy Janmashtami 2023 !

    10.

    गोकुल में उनका निवास

    करते हैं गोपियों के संग रास,

    देवकी और यशोदा हैं जिनकी मैया

    ऐसे हैं हमारे कृष्ण कन्हैया।

    Happy Janmashtami 2023 !