यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Happy Hartalika Teej 2022: अपनी सखियों को इन प्यार भरे मैसेज से दें हरतालिका तीज की बधाई
Happy Hartalika Teej 2022 कल यानी 30 अगस्त को हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाएगा। जहां एक ओर शादीशुदा महिलाएं ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Happy Hartalika Teej 2022: हिंदू धर्म में हरियाली तीज की ही तरह हरतालिका तीज का भी बहुत महत्व है। हरतालिका तीज इस बार 30 अगस्त यानि मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिनें और कुंवारी लड़कियां निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को माता पार्वती के साथ भगवान शिव की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करती हैं। जहां एक ओर शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए ये व्रत रखती हैं तो वहीं कुंवारी लड़कियां मनचाहे जीवनसाथी के लिए व्रत करती हैं। ऐसा माना जाता है कि पूरी विधि के साथ अगर ये व्रत किया जाए तो मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। व्रत, पूजा, सोलह श्रृंगार के साथ हरतालिका तीज पर महिलाएं एक-दूसरे को मैसेजेस भेजकर भी इस दिन की बधाई देती हैं। तो आप भी अपनी सखियों और प्रियजनों को इन मैसेजेस से कर सकती हैं विश।
1. बारिश की बूंदें इस सावन में फैलाए,
चारों ओर हरियाली ये हरतालिका का त्यौहार ले जाए,
हर के आपकी सब परेशानी,
हरतालिका तीज की बधाई।
2. आया रे आया रे हरतालिका तीज का त्योहार है,
आया संग में खुशियां और प्यार है,
लाया हरतालिका तीज की ढेर सारी शुभकामनाएं।
3. चंदन की खूशबू,
बादलों की फुहार,
आप सभी को मुबारक हो,
हरतालिका तीज का त्योहार।
Happy Hartalika Teej
4. धान की खुशबू बादलों की बुहार,
आप सभी को मुबारक हो,
हरतालिका तीज का त्योहार।
5. तीज है उमंगो का त्यौहार,
फूल खिले है बागों में बारिश की है फुहार,
दिल से आप सब को हो मुबारक,
प्यारा ये तीज का त्यौहार।
6. सौभाग्य हो मेरा ऐसा कि,
शिव जी सा पति मिल जाए,
चाह हो ना कोई फिर,
जीवन में जब ऐसा भाग्य खुल जाए।
7. आपका तप रंग लाए,
मां अपना आर्शीवाद बरसाएं,
आप के घर खुशहाली आएं,
और आप पिया का ढेर सारा प्यार पाएं।
Happy Hartalika Teej
8. तीज का त्यौहार है मधुर प्यार का,
दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का,
बिछिया पैरों में हो माथे पर हो बिंदिया,
हर जनम में मिले हमें ऐसा पिया।
Pic credit- freepik
