Move to Jagran APP

Happy Guru Purnima 2021: गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः, गुरुरेव परंब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः

Happy Guru Purnima 2021 आज देशभर में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। आज इस पावन अवसर पर आप भी अपने गुरुजनों को शुभकामना एवं बधाई संदेश भेजें।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 02:29 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 02:06 PM (IST)
Happy Guru Purnima 2021: गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः, गुरुरेव परंब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः
Happy Guru Purnima 2021: गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः, गुरुरेव परंब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः

Happy Guru Purnima 2021: आज देशभर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा को आषाढ़ी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को होता है। आज के दिन लोग मंदिरों में देवों के गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की आराधना करते हैं। वेदों का ज्ञान देने वाले और पुराणों के रचनाकार महर्षि वेद व्यास जी का जन्मदिन इस तिथि को ही पड़ता है। मानव जाति के कल्याण और ज्ञान के लिए उनके योगदान को देखते हुए उनकी जयंती को गुरु पूर्णिमा के रुप में मनाते हैं। गुरु पूर्णिमा को व्यास जयंंती के नाम से भी जाना जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुजनों की पूजा की जाती है, जीवन को एक नई दिशा देने के लिए उनका आभार प्रकट करते हैं और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना करते हैं। इस गुरु पूर्णिमा पर आप भी अपने गुरुजनों को शुभकामना एवं बधाई संदेश भेजकर उनका आशीर्वाद ले सकते हैं और आभार प्रकट कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की है, आप भी अपने प्रियजनों को ये मैसेज भेजें।

loksabha election banner

गुरु पूर्णिमा 2021 के बधाई एवं शुभकामना संदेश

1. गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।

गुरुरेव परंब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः।।

गुरु पूर्णिमा 2021 की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

2. गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।

बलिहारी गुरु आपने, गोविन्द दियो बताय।।

Happy Guru Purnima 2021

3. करता करे न कर सके, गुरु करे सो होए,

तीन लोक नौ खंड में, गुरु से बड़ा ना कोए।

गुरु पूर्णिमा 2021 की बहुत बहुत बधाई।

Happy Sawan 2021: कल से शुरू हो रहा है सावन का महीना, अपने मित्रों को भेजें शुभकामना संदेश

4. शिल्पी छैनी से करे, सपनों को साकार,

अनगढ़ पत्थर से रचे, मनचाहा आकार,

माटी रख कर चाक पर, घड़ा घड़े कुम्हार,

श्रेष्ठ गुरु मिल जाय तो, शिष्य पाय संस्कार।

Happy Guru Purnima 2021

5. जिनके डांट में भी छिपा होता है जीवन का ज्ञान,

उनके प्रति मेरे मन में हमेशा होता है सम्मान,

उनके ज्ञान से ही जन्म लेते हैं कई महान इंसान,

उन सब में सर्वश्रेष्ठ होते हैं अपने गुरु महान।

आपको और आपके पूरे परिवार को गुरु पूर्णिमा 2021 की बधाई एवं शुभकामनाएं।

माता-पिता हैं प्र​थम गुरु

कहा जाता है कि माता-पिता किसी भी इंसान के पहले गुरु होते हैं। बच्चा उनसे जीवन का प्रारंभिक अर्जित करता है। इस कारण गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आप अपने माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीष ले सकते हैं। यदि घर से दूर हैं तो कॉल कर लें या फिर बधाई संदेश भेजें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.