विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Dussehra 2022 Wishes: इस दशहरा अपने सगे-संबंधियों को भेजें कुछ खास संदेश

By Shivani SinghEdited By:
Published: Tue, 04 Oct 2022 07:00 PM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 07:53 AM (IST)

Happy Dussehra 2022 Wishes बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में हर साल दशहरा का पर्व मनाया ...और पढ़ें

Happy Dussehra 2022 Wishes: दशहरा की शुभकामनाएं
Happy Dussehra 2022 Wishes: दशहरा की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, Happy Dussehra 2022 Wishes: देशभर में दशहरा को बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में इस महापर्व को बुराई पर हुई अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इसी दिन भगवान श्री राम ने लंकापति रावण वध किया था और अपनी पत्नी सीता को उसके चंगुल से छुड़ाया था। 

दशहरा का पर्व परिवार , दोस्तों के साथ मिलकर खुशियां मनाने का होता है। इस दिन हर कोई एक दूसरे से मिलकर विजयदशमी की बधाई देते हैं। ऐसे में अगर आपके करीबी, दोस्त या रिश्तेदार दूर है, तो इन मैसेज, तस्वीरों के माध्यम से दशहरे की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।  

बुराई का हो विनाश, दशहरा लाया उम्मीद की आस

रावण की तरह आपके दुखों का होगा नाश

इस पावन पर्व पर यह है हमारी आशा!

आज आरंभ समय है सुखों का,

हो अंत आपके सारे दुखों का,

हो जाए खात्मा सारी बुराई का,

आने वाला वक्त हो बस अच्छाई का।

दशहरा की शुभकामनाएं

भगवान राम दशहरे के इस शुभ दिन दें आपको सफलता का आशीर्वाद

हो आपके हर सपना पूरा, यहीं दशहरा में हमारी कामना

इस देश में सत्य स्थापित कर,

हर बुराई को मिटाना होगा,

आतंकी रावण का दहन करने,

आज फिर राम को आना होगा।

दशहरा की शुभकामनाएं

इस दशहरा हम सब को प्रण लेना होगा,

रावण नहीं राम बनकर रहना होगा,

बुराई के खिलाफ आवाज उठाना होगा,

हर बच्ची को आज दुर्गा बनाना होगा।

दशहरा 2022 की शुभकामनाएं

त्याग दी ख्वाहिशें कुछ अलग करने के लिए,

राम ने खोया बहुत कुछ श्री राम बनने के लिए।

दशहरा 2022 की शुभकामनाएं!