Move to Jagran APP

Happy Durga Ashtami 2020: दुर्गाष्टमी पर इस तरह करें अपने दोस्तों और परिजनों को विश

Happy Durga Ashtami 2020 नवरात्रि चल रही है और दुर्गा पूजा का पर्व भी शुरू हो चुका है। आज यानी 24 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी और महानवमी दोनों तिथियां एक साथ पड़ी है। ऐसे में लोग आज के दिन दुर्गाष्टमी भी मना रहे हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 08:17 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 12:50 PM (IST)
Happy Durga Ashtami 2020: दुर्गाष्टमी पर इस तरह करें अपने दोस्तों और परिजनों को विश
Happy Durga Ashtami 2020: दुर्गाष्टमी पर इस तरह करें अपने दोस्तों और परिजनों को विश

Happy Durga Ashtami 2020: नवरात्रि चल रही है और दुर्गा पूजा का पर्व भी शुरू हो चुका है। आज यानी 24 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी और महानवमी दोनों तिथियां एक साथ पड़ी है। ऐसे में लोग आज के दिन दुर्गाष्टमी भी मना रहे हैं। आज के दिन लोग अपने घर कंजक पूजते हैं यानी घर में कन्याओं को बुलाकर उन्हें देवी की तरह प्रसाद खिलाया जाता है। इसे कन्या पूजन कहते हैं। कन्या पूजन दुर्गाष्टमी और महानवमी दोनों दिन किया जाता है। ऐसा करने से मां के नौ स्वरूप शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री प्रसन्न हो जाती हैं और व्यक्ति पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं।

loksabha election banner

दुर्गाष्टमी का दिन बेहद ही खास होता है। खासतौर से बंगाली लोगों के लिए यह किसी बड़े पर्व से कम नहीं है। आज के दिन अपने दोस्तों और परिजनों को आप वॉट्सऐप और फेसबुक मैसेंजर पर विश कर सकते हैं। आइए पढ़ते हैं दुर्गाष्टमी शुभकामनाएं मैसेजेज।

1. या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

दुर्गाष्टमी की शुभकामनाएं...

2. खुशी आप सबको इतनी मिले

कभी ना हो दुखों का सामना,

यही है हमारी तरफ से

आपको दुर्गाष्टमी की शुभकामनाएं...

3. माता आयी हैं, खुशियों का भण्डार लायी हैं

सच्चे दिल से तो मांग कर देखो,

माँ की तरफ से कभी ना नहीं होगी

तो प्रेम से बोलो “जय माता दी”

4. हे मां तुमसे विश्वास ना उठने देना

बन के रोशनी तुम राह दिखा देना,

और बिगड़े काम बना देना

आपको दुर्गाष्टमी की शुभकामनाएं...

5. जो भी जाता है माँ के द्वार

मां भरती है झोली खाली

मां विपदा मिटाने वाली

मां संकट हरने वाली...

आपको दुर्गाष्टमी की शुभकामनाएं...

6. सारा जहान है जिसकी शरण में

नमन है उस मां के चरण में,

हम हैं माँ के चरणों की धूल

आओ माँ को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल

आपको दुर्गाष्टमी की शुभकामनाएं... 

7. हमको था जिसका इंतजार वो घड़ी आ गई,

होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गई

आपको दुर्गाष्टमी की शुभकामनाएं...

8. माँ का पर्व आता है;

हज़ारों खुशियां लाता है;

इस बार माँ आपको वो सब दे;

जो आपका दिल चाहता है।

आपको दुर्गाष्टमी की शुभकामनाएं...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.