विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Dhanteras 2022: कुछ इस खास अंदाज में परिवार के सदस्यों को दें धनतेरस की शुभकामना

By Shivani SinghEdited By:
Published: Fri, 21 Oct 2022 08:00 AM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2022 10:43 AM (IST)

Happy Dhanteras 2022 Wishes धनतेरस के खास मौके पर मां लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर की कृपा पाने के लिए ...और पढ़ें

Happy Dhanteras 2022: धनतेरस पर अपनों को इन तस्वीरों और मैसेज के जरिए भेजें सुख-समृद्धि के संदेश
Happy Dhanteras 2022: धनतेरस पर अपनों को इन तस्वीरों और मैसेज के जरिए भेजें सुख-समृद्धि के संदेश

नई दिल्ली, Happy Dhanteras 2022 Wishes: भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी को समर्पित धनतेरस पर्व आज बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व इसलिए भी खास है क्योंकि इस बार दो दिन यानि 22 और 23 अक्टूबर को यह विशेष पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार ऐसा संयोग कई वर्षों बाद बन रहा है। ऐसे शुभ अवसर पर अपने परिवार के सदस्य और सगे-संबंधियों को कुछ खास अंदाज में शुभ संदेश भेजना तो बनता है।  

आपका धनतेरस इतना खास हो,

घर आपके लक्ष्मी का वास हो,

दूर ना हो कोई सब आपके पास हो..

धनतेरस की अपार शुभकामनाएं

दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार

परिवार में हमेशा बना रहे स्नेह और प्यार

होती रहे सदा आपके घर पर धन की बौछार

ऐसा हो आपका धनतेरस का त्यौहार

सफलता हमेशा कदम चूमती रहे

ख़ुशी आसपास घूमती रहे

लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर ऐसी हो

हर कोई देखता रह जाए

हैप्पी धनतेरस

सोने का रथ चांदनी की पालकी,

जिसमें बैठकर आईं मां लक्ष्मी,

देने आपको और आपके पूरे परिवार को धनतेरस की बधाइयां

दीपक की रोशनी, मिठाइयों की मिठास,

पटाखों की बौछार, धन धान की बरसात हर दिन

आपके लिए खुशियां लेकर आए धनतेरस का त्योहार

धनतेरस का ये प्यारा त्योहार,

जीवन में लाएं खुशियां अपार,

माता लक्ष्मी विराजें आपके द्वार,

सभी कामना करे आपकी स्वीकार।

धनतेरस का त्योहार, लाएं आपके घर खुशियां अपार

धन-धान्य से भर जाए, आपका घर संसार।

धनतेरस की शुभकामनाएं

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।