Move to Jagran APP

Happy Birthday Sukhbir Singh Badal: प्रतिभाशाली दिमाग के धनी हैं सुखबीर सिंह बादल

Happy Birthday Sukhbir Singh Badal वर्ष 2009 से 2017 तक पंजाब के उप-मुख्यमंत्री रहे सुखबीर सिंह बादल भारतीय राजनीतिज्ञ और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 07:04 AM (IST)
Happy Birthday Sukhbir Singh Badal: प्रतिभाशाली दिमाग के धनी हैं सुखबीर सिंह बादल
Happy Birthday Sukhbir Singh Badal: प्रतिभाशाली दिमाग के धनी हैं सुखबीर सिंह बादल

Happy Birthday Sukhbir Singh Badal: वर्ष 2009 से 2017 तक पंजाब के उप-मुख्यमंत्री रहे सुखबीर सिंह बादल भारतीय राजनीतिज्ञ और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष हैं। आज इनका 58वां जन्मदिन है। इनका जन्म पंजाब के फरीदकोट में 9 जुलाई 1962 को हुआ था। इनकी पत्नी का नाम हरसिमरत बादल और माता का नाम सुरीन्द्र कौर बादल है। सुखबीर सिंह बादल, प्रकाश सिंह बादल के सुपुत्र हैं जो कई बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। ज्योतिष गणना के मुताबिक, सुखबीर सिंह बादल की राशि कन्या है। इनका स्वामी बुद्ध है। तो चलिए जानते हैं कि इनकी राशि और संभावित कुंडली सुखबीर सिंह के बारे में क्या कहती है। सिर्फ यही नहीं, हम यह भी जानेंगे कि कन्या राशि के लोग सामान्य स्वभाव में कैसे होते हैं। साथ ही साथ आज हम उन सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं, जो सुखबीर सिंह बादल के साथ 9 जुलाई को जन्मदिन मना रहे हैं।

loksabha election banner

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य दयानंद शास्त्री ने बताया कि इनकी कुंडली तुला लग्न की है। इनका जन्म 1 बजे के बाद का माना जा सकता है। इनकी कुंडली के चौथे भाव में जिसे सुखभाव भी कहा जाता है, वहां पर शनिदेव अपनी मकर राशि में हैं। इस राशि में इनके साथ केतू भी है। पंचम भाव में मेष राशि में बृहस्पति हैं। अष्टम भाव में मंगल है वृषभ राशि में। इनकी कुंडली में जो सबसे अच्छी बात है वो यह है कि कुंडली में भाग्य स्थान पर बुद्ध सूर्य के साथ उन्हीं की मिथुन राशि में बैठे हुए हैं। यह बुद्धाजीत योग बना हुआ है। 11वां भाव जिसे धन भाव भी कहते हैं उसमें शुक्र सिंह राशि में है। 12वें भाव में चंद्रमा है कन्या राशि का। चौथे भाव में शनि केतू के साथ विराजमान हैं। यह स्थिति अच्छी नहीं कही जा सकती है।

सुखबीर सिंह बादल की संभावित कुंडली

सन् 2008 से इनकी राशि में शनि की महादशा चल रही है जो सन् 2027 तक चलेगी। शनि में मई 2021 तक चंद्रमा भी चल रहा है। इनके जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। यह उतार-चढ़ाव अस्थिर होगा। सुखबीर सिंह के पुरखों ने जो भी नाम कमाया है वो इनका सपोर्ट है। मई 2021 के बाद से इनके जीवन में अचानक भाग्य परिवर्तन होगा। ये काफी प्रतिभाशाली दिमाग के हैं। आने वाले समय में जब मंगल की स्थिति आएगी तब ये कुछ बड़ा करेंगे।

जानें कैसे होते हैं कन्या राशि के लोग:

कन्या राशि के लोग बेहद मेहनती होते हैं। साथ ही जो भी काम करते हैं वो सोच-समझकर करते हैं। बिना सोचे कोई कदम नहीं उठाते हैं। इनके अंदर एक विशेषता होती है कि इनमें नेतृत्व का गुण होता है, यानी इनमें लीडरशिप क्वालिटी पाई जाती है। अगर कोई परेशानी आती है तो बिना आक्रोश के स्थिति को संभालते हैं। जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाते हैं। कन्या राशि के लोग बेहद भोले होते हैं।

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.