Move to Jagran APP

Happy Birthday Neetu Singh: जानें कर्क राशि के लोगों का कैसा होता है सामान्य स्वभाव

Happy Birthday Neetu Singh बॉलिवुड की मशहूर अदाकारा नीतू सिंह का आज 61वां जन्मदिन है। इनका जन्म 8 जुलाई 1958 में दिल्ली में हुआ था।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 06:00 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 06:12 AM (IST)
Happy Birthday Neetu Singh: जानें कर्क राशि के लोगों का कैसा होता है सामान्य स्वभाव
Happy Birthday Neetu Singh: जानें कर्क राशि के लोगों का कैसा होता है सामान्य स्वभाव

Happy Birthday Neetu Singh: बॉलिवुड की मशहूर अदाकारा नीतू सिंह का आज 61वां जन्मदिन है। इनका जन्म 8 जुलाई 1958 में दिल्ली में हुआ था। इनका वास्तविक नाम हरनीत कौर है। नीतू सिंह के पिता का नाम दर्शन सिंह और माता का नाम राजी कौर है। इनके पति का नाम स्वर्गीय ऋृषि कपूर है। वहीं, इनके बेटे का नाम रणबीर कपूर और बेटी का नाम रिद्धिमा है। इन्होंने अपनी प्रतिभा से बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है। नीतू सिंह ने 8 वर्ष की उम्र से ही फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। इनकी राशि कर्क है। आज जिन लोगों का जन्मदिन है, वे भी नीतू सिंह के संग अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

loksabha election banner

नीतू सिंह की राशि: इनका चंद्रमा मीन है। नक्षत्र या तारा नक्षत्र उत्तरा भाद्रपादा है। वहीं, स्टार/ राशि चिह्न/सूर्य (पश्चिम) कर्क है। इसके अलावा स्टार/ राशि चिह्न/सूर्य (भारतीय) मिथुन है। जन्मतिथि के मुताबिक, नीतू सिंह की राशि कर्क है। कर्क राशि का तत्व पानी है। इस राशि के लोग बातूनी, आत्मनिर्भर, ईमानदार और न झुकने वाले होते हैं। साथ ही काफी न्यायप्रिय भी होते हैं। बता दें कि कर्क राशि, राशि चक्र का चौथा चिन्ह है। इस राशि का प्रतीक केकड़ा है। कर्क राशि के लोग तीव्र बुद्धि के स्वामी होते हैं।

कर्क राशि के सामान्य स्वभाव, शुभ अंक और शुभ रंग को लेकर हमने बनारस के ज्योतिषाचार्य गणेश मिश्र से बात की। इन्होंने हमें कर्क राशि के सामान्य स्वभाव को लेकर बताया कि कर्क राशि वालों के लिए कहा गया है कि वो शीघ्र चलने वाले होते हैं। इनकी चलने की गति काफी तेज होती है। कई मकान के मालिक होते हैं। जिस तरह चंद्रमा घटता-बढ़ता है ठीक उसी तरह उनके जीवन में यही चलता है। ये मित्रों में समादर कारक होते हैं। स्वभाव से जलाशय में रुचि रखने वाले होते हैं। कर्क राशि का शुभ अंक 4 है। इनका शुभ रंग सफेद और रक्त मिश्रत है।

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.