Move to Jagran APP

Happy Birthday Manish Paul: साहसी व महत्वाकांक्षी हैं मनीष पॉल, जानें कैसे होते हैं इस राशि के लोग

Happy Birthday Manish Paul भारतीय टीवी होस्ट आरजे अभिनेता और टीवी कलाकर मनीष पॉल का आज 39वां जन्मदिन है। ये एक बेहतरीन टीवी एंकर हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 08:00 AM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 08:00 AM (IST)
Happy Birthday Manish Paul: साहसी व महत्वाकांक्षी हैं मनीष पॉल, जानें कैसे होते हैं इस राशि के लोग
Happy Birthday Manish Paul: साहसी व महत्वाकांक्षी हैं मनीष पॉल, जानें कैसे होते हैं इस राशि के लोग

Happy Birthday Manish Paul: भारतीय टीवी होस्ट, आरजे, अभिनेता और टीवी कलाकर मनीष पॉल का आज 39वां जन्मदिन है। ये एक बेहतरीन टीवी एंकर हैं। इनका जन्म 3 अगस्त 1981 को दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में हुआ था। इनके पिता का नाम जगमोहन पॉल और माता का नाम है। इनकी पत्नी का नाम संयुक्ता पॉल है। ज्योतिष के अनुसार, इनका जन्म लग्न तुला, जन्म राशि सिंह एवम जन्म नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी का चतुर्थ चरण है। तो चलिए जानते हैं कि इनकी राशि इनके बारे में क्या कहती है। लेकिन उससे पहले हम उन सभी को जन्मदिन की शुभकामाएं देते हैं जो मनीष पॉल के साथ आज 3 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

prime article banner

ज्योतिषाचार्य दयानंद शास्त्री के अनुसार, इनकी जन्म पत्रिका के चौथे भगव में केतु, मकर राशिस्थ हैं। भाग्य स्थान में मिथुन का मंगल, कर्म स्थान में (दशम में) कर्क का सूर्य, बुध, राहु के साथ स्थित हैं।11वें भाव मे चन्द्र शुक्र की युति है। 12वें भाव में कन्या राशि में शनि ओर देवगुरु वृहस्पति की युति स्थित है। इनकी जन्म पत्रिका में वर्तमान में राहु की महादशा चल रही है जो 12 अगस्त 2022 तक है। साथ ही चन्द्रमा की अंतर्दशा भी चल रही है जो 25 जुलाई 2021 तक है एवम गुरु की प्रत्यंतर दशा भी चल रही है जो कि 19 सितम्बर 2020 तक है।

जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है या फिर जिनका मूलांक 3 हो, वो लोग बेहद करिश्माई व्यक्तित्व वाले होते हैं। ये बेहद नाटकिय भी होते हैं। साथ ही ये लोग बेहद साहसी, दृढ़ निश्चयी भी होते हैं और इनमें लीडरशिप क्वॉलिटी भी कूट-कूटकर भरी होती है। इसके अलावा ये लोग बेहद अनुशासन प्रिय होते हैं। दूसरों के सामने अपने विचार व्यक्त करने की काबिलियत इनमें होती है। इनके विचारों और नैतिक मूल्यों के लिए इनकी तारीफ होती है। ये बेहद धार्मिक भी होती है। ये लोग हर किसी से प्यार से बात करते हैं।

मनीष पॉल की बात करें तो ये बेहद साहसी व महत्वाकांक्षी हैं। ये जोखिम लेने भी नहीं घबराते हैं। साथ ही बेहद क्रियाशील हैं। रचनात्क कार्य करना भी इन्हें पसंद होता है। ये ज्यादा जिद्दी नहीं हैं और नए बदलावों को स्वीकार करना जानते हैं। मनीष पॉल के व्यक्तित्व की यह विशेषता उन्हें उन्नति प्रदान कर सकती है।

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.