Happy Birthday Himesh Reshammiya: क्या कहते हैं आकर्षक व्यक्तित्व वाले हिमेश रेशमिया के सितारे
Happy Birthday Himesh Reshammiya हिमेश रेशमिया को कौन नहीं जानता है। भारतीय गायक संगीत निर्देशक निर्माता और अभिनेता के रूप में बॉलिवुड में इन्होंने काफी काम किया है।
Happy Birthday Himesh Reshammiya: हिमेश रेशमिया को कौन नहीं जानता है। भारतीय गायक, संगीत निर्देशक, निर्माता और अभिनेता के रूप में बॉलिवुड में इन्होंने काफी काम किया है। आज इनका 46वां जन्मदिन है। इनका जन्म 23 जुलाई 1973 में महुवा में हुआ था। इनकी पत्नी का नाम सोनिया कपूर है। बतौर संगीत निर्देशक हिमेश ने अपने करियर की शुरुआत सन् 1998 में फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से की थी। फिर सन् 2007 में आप का सुरूर फिल्म के साथ अभिनय की शुरुआत की। ज्योतिष के अनुसार, हिमेश रेशमिया का जन्म लग्न तुला में हुआ है। इनकी जन्म राशि मेष है। तो चलिए जानते हैं हिमेश की राशि इनके बारे में या इस राशि के जातकों के बारे में क्या कहती है। लेकिन उससे पहले आज हम उन सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं, जो हिमेश रेशमिया के साथ 23 जुलाई को जन्मदिन मना रहे हैं।
ज्योतिषाचार्य दयानंद शास्त्री जी के अनुसार, इनका जन्म तुला लग्न में हुआ है। तुला लग्न के स्वामी शुक्र होते हैं। ये चर राशि है। तुला राशि में वायु तत्त्व की प्रधानता होती है। राशियों में आने वाली यह सातवें स्थान की राशि है। अगर राशि का स्वामी शुक्र है तो जातकों का व्यक्तित्व आकर्षित होता है। साथ ही इनकी जीवनशैली विलासी होती है। कालपुरुष की कुंडली में ये दूसरे व सातवें स्थान के मालिक बनते हैं। इससे यह कहना आसान है कि इनमें अच्छे व्यापारी के गुण होते हैं। इनका व्यवहार बेहद संतुलित होता है।
ऐसे जातक अच्छे मित्र होते हैं। साथ ही ये मित्रों के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ये दान-पुण्य काफी करते हैं और महंगे कपड़ों आदि के शौकीन भी होते हैं। इन्हें धोखा देना किसी के बस में नहीं होता है। ये कुशाग्र बुद्धि के मालिक होते हैं। अगर लग्न कुंडली में शुक्र अच्छी जगह स्थित हो ते ये जातक अच्छे अभिनेता भी बन सकते हैं।
''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''