Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार की प्रसिद्धि और सम्मान में होगी वृद्धि, जानें किस राशि में हुआ है इनका जन्म
Akshay Kumar Birthday बॉलिवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का आज 53वां जन्मदिन है। इनका जन्म 9 सितंबर 1967 को अमृतसर पंजाब में हुआ था।
Akshay Kumar Birthday: बॉलिवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का आज 53वां जन्मदिन है। इनका जन्म 9 सितंबर 1967 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था। अक्षय कुमार का वास्तविक नाम राजीव भाटिया है। इनके पिता का नाम हरि ओउम भाटिया और माता का नाम अरुणा भाटिया है। इनकी पत्नी का नाम ट्विंकल खन्ना है। ज्योतिष के अनुसार, इनका जन्म विशाखा नक्षत्र के तृतीय चरण में हुआ था। इनकी जन्मकुंडली वृश्चिक लग्न व तुला राशि की है। आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार की कुंडली इनके बारे में क्या कहती है। लेकिन उससे पहले हम उन सभी लोगों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं जो 9 सितंबर को अक्षय कुमार के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
ज्योतिषाचार्य पं. दयानंद शास्त्री ने बताया, जन्म कुंडली के अनुसार वे मांगलिक हैं। वृश्चिक लग्न का स्वामी, मंगल लग्नस्थ हैं। इनका जन्म वृश्चिक लग्र और तुला राशि में गुरु की महादशा में हुआ है। साथ ही गुरु इनकी कुंडली में 9वें भाव में बैठा है। कुंडली में मंगल लग्न में होने से इनकी रुचि खेलों की तरफ ज्यादा है। यही मंगल इन्हें हिम्मती भी बनाता है। यही कारण है कि इन्होंने मार्शलाट सीखा और उसके कोच भी बनें। कुंडली में गुरू आत्मकारक है और ये अपनी उच्च की राशि के साथ बैठा है। यह संयोग एक ऐसा संकेत देता है कि वो सीखने और दूसरों को सीखने की इच्छा रखते हैं।
सूर्य कुंडली के अनुसार बुध उच्च का है और दूसरे भाव में बैठा है। ये ग्रहीय स्थिति बताती है कि वो हमेशा सही होना चाहते है और स्पष्ट ढंग से अपनी राय देते है। साथ ही, ये संयोजन उनकी फिल्मों में उनके अदभुत संवाद दर्शाता है। वृश्चिक लग्र में मंगल लग्रेश और षष्टेश है। इनकी कुंडली में रूचक योग का निर्माण भी कर रहा है। रूचक योग के कारण अक्षय कुमार आज राजा के समान ऐश्वर्यशाली और पराक्रमी हैं। अक्षय कुमार कोई भी कार्य करने से पूर्व उसकी रूप रेखा तैयार करते हैं।
इस वर्ष अक्षय कुमार की प्रसिद्धि और सम्मान में वृद्धि होगा। इस वर्ष अक्षय कुमार लंबी और सफल यात्राएं करेंगे। इनके नाम और सम्मान दोनों में बढ़ोतरी होनी निश्चित है। इस अवधि में अक्षय कुमार की महत्वाकांक्षा और इच्छाओं की पूर्ति होगी। किसी लाभप्रद सौदे से अक्षय कुमार सम्बंधित रहेंगे। लम्बी यात्राओं की प्रबल संभावना है। सभी लिहाज से परिणाम बहुत अच्छे रहेंगे। जन्म कुंडली के सभी ग्रह स्थिति अनुसार अक्षय के लिए यह वर्ष एक सफलतादायक समय रहेगा। कुल मिलाकर देखा जाये तो अक्षय कुमार के लिए यह साल एक स्वर्णिम समय साबित होगा। धन और मान-सम्मान में खूब लाभ होगा। अक्षय कुमार की फिल्में इस साल अन्य फिल्मों की तुलना में बेहतर करेंगी।
डिस्क्लेमर-
''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''