विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हनुमान चालीसा: सिर्फ पाठ नहीं, जीवन का सबसे शक्तिशाली सुरक्षा कवच है, नोट करें नियम और लाभ

Published: Sat, 02 May 2026 02:33 PM (IST)

हनुमान चालीसा को केवल एक पाठ नहीं बल्कि सुरक्षा कवच माना जाता है। आइए इसके पाठ का नियम और लाभ जानते हैं।

विज्ञान या चमत्कार? हनुमान चालीसा की चौपाइयों में छिपा है ब्रह्मांड की ऊर्जा का रहस्य। Ai Generated Image

विज्ञान या चमत्कार? हनुमान चालीसा की चौपाइयों में छिपा है ब्रह्मांड की ऊर्जा का रहस्य। Ai Generated Image

HighLights

  1. हनुमान चालीसा की रचना गोस्वामी तुलसीदास जी ने की थी

  2. इसका पाठ करने से सभी भयों से मुक्ति मिलती है

  3. इसके पाठ से भगवान राम की कृपा मिलती है

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित हनुमान चालीसा कलियुग का सबसे शक्तिशाली सुरक्षा कवच माना जाता है। जब व्यक्ति कई तरह के भयों से घिर जाता है, तब हनुमान चालीसा का पाठ परम फलदायी माना गया है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कारागार में बंदी होने के दौरान तुलसीदास जी ने इसकी रचना की थी और इसके पाठ से ही वे संकट मुक्त हुए थे। यही वजह है कि इसे संकट दूर करने का आधार माना जाता है। आइए इससे जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।

hanuman chalisa 1

Ai Generated Image

हनुमान चालीसा पाठ का महत्व

हनुमान चालीसा की प्रत्येक चौपाई एक सिद्ध मंत्र की तरह काम करती है। जब हम हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, तो उससे उत्पन्न होने वाली ध्वनियां और शब्द हमारे चारों सुरक्षा कवच बनाती हैं, जो बुरी नजर, नकारात्मकता जैसे मानसिक भयों से हमें बचाती है। हनुमान चालीसा का पाठ केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि इसे मानसिक शक्ति, आत्म-साक्षात्कार और आध्यात्मिक सुरक्षा मिलती है। गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित यह 40 चौपाइयां व्यक्ति के अंदर की सोई हुई शक्तियों को जगाने की क्षमता रखती हैं।

हनुमान चालीसा पाठ के चमत्कारी लाभ

  • मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास - 'बल बुद्धि विद्या देहु मोहि, हरहु कलेस विकार' चालीसा की यह पंक्ति व्यक्ति को मानसिक परेशानियों से मुक्त कर शक्ति प्रदान करती है।
  • बीमारियों से मुक्ति - 'नासै रोग हरै सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा' यानी नियमित पाठ करने से बड़े से बड़े रोगों में लाभ मिलता है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
  • भय और तनाव का नाश - आज के दौर में तनाव से लड़ने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ एक मेडिटेशन की तरह काम करता है।
  • ग्रह दोषों का निवारण - शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

पाठ करने के जरूरी नियम

  • पाठ करने से पहले स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें।
  • पूजा के लिए कुशा के आसन का प्रयोग करें। जमीन पर सीधे बैठकर पाठ न करें।
  • पाठ शुरू करने से पहले चमेली के तेल या शुद्ध घी का दीपक जलाएं।
  • पाठ के समय मोबाइल या बातचीत से दूर रहें। प्रत्येक शब्द का उच्चारण साफ करें।
  • अंत में आरती कर पूजा में हुई सभी गलती के लिए माफी मांगे।

यह भी पढ़ें: बहुत चमत्कारी है आटे का दीपक, हर मनोकामना होगी पूरी, बस 11 दिनों तक अपनाएं ये गुप्त उपाय

यह भी पढ़ें:  घर पर पूजा और मंदिर में दर्शन: क्या है दोनों में असली फर्क? पढ़ें किसमें मिलता है ज्यादा फल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।