Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना संकटों का करना पड़ेगा सामना

    जगत के पालनहार भगवान विष्णु को गुरुवार का दिन बेहद प्रिय है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में सुख शांति और समृद्धि का आगमन होता है। इस दिन साधक भगवान विष्णु को प्रसन्न और उनके आशीर्वाद को प्राप्त करने के लिए कई उपाय करते हैं।

    By Jagran News Edited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 04 Jan 2024 10:25 AM (IST)
    Hero Image
    Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना संकटों का करना पड़ेगा सामना

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Guruwar Ke Upay: जगत के पालनहार भगवान विष्णु को गुरुवार का दिन बेहद प्रिय है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। इस दिन साधक भगवान विष्णु को प्रसन्न और उनके आशीर्वाद को प्राप्त करने के लिए कई उपाय करते हैं। इसके अलावा इस दिन कुछ कार्यों को करने की सख्त मनाही है, जिनको करने से साधक को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चलिए जानते हैं गुरुवार के दिन किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार के दिन न करें ये कार्य

    • ज्योतिष मान्यता के मुताबिक, गुरुवार के दिन महिलाओं को बाल नहीं धोना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से महिलाओं की कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है। कुंडली में बृहस्पति ग्रह के कमजोर होने से कार्य पूरे नहीं होते हैं।

    यह भी पढ़ें: Kalashtami 2024: कालाष्टमी के दिन इन मंत्रों का करें जाप, बदल जाएगी आपकी किस्मत

    • इसके अलावा इस दिन केले का सेवन करने से बचना चाहिए। गुरुवार के दिन केले की पूजा की जाती है। माना जाता है कि केले के पेड़ में जगत के पालनहार भगवान विष्णु का वास होता है।
    • गुरुवार के दिन कपड़े नहीं धोने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से गुरु ग्रह की स्थिति पर प्रभाव पड़ता है और मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। इसलिए इस दिन कपड़े धोने से बचना चाहिए।
    • गुरुवार के दिन किसी से पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर होता है। व्यक्ति को जीवन में धन की कमी का सामना करना पड़ता है।
    • इस दिन माता-पिता और गुरु का अपमान नहीं करना चाहिए। इन लोगों का अपमान करने से बृहस्पति ग्रह नाराज होते हैं और इंसान के जीवन में कष्ट आते हैं।

    यह भी पढ़ें: Kalashtami 2024: कालाष्टमी पर घर ले आएं शिवजी से जुड़ी ये 3 चीजें, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    • गुरुवार के दिन नुकीली चीजों और पूजा से संबधित चीजों को खरीदने से बचना चाहिए।

    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'