Move to Jagran APP

Garuda Purana: गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जीवन में किन 4 कार्यों को रोजाना करना चाहिए

Garuda Purana सभी वेद-पुराणों में गरुड़ पुराण को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें बताई गई बातों का पालन करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। साथ ही उसमें बताया गया है कि व्यक्ति को अपने कर्मो के अनुसार किस तरह लाभ मिलता है। आइए जानते हैं।

By Shantanoo MishraEdited By: Published: Mon, 21 Nov 2022 03:54 PM (IST)Updated: Mon, 21 Nov 2022 03:54 PM (IST)
Garuda Purana: गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जीवन में किन 4 कार्यों को रोजाना करना चाहिए
Garuda Purana: गरुड़ पुराण के अनुसार इन चार कार्यों से मिलती है व्यक्ति को सफलता।

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Garuda Purana: गरुड़ पुराण में बताया गया है कि व्यक्ति को किस तरह अपने कर्मों के अनुसार फल की प्राप्ति होती है। इसमें बताया गया है कि व्यक्ति अगर अपने जीवन में बुरे कर्म करता है तो उसे कई प्रकार के समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। इसके साथ व्यक्ति अगर सद्कर्मों में लिप्त है तो उसे उसी प्रकार के सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। बता दें कि गरुड़ पुराण में यह भी बताया गया है कि व्यक्ति को दैनिक जीवन में किस कार्य को नियमित रूप से करना चाहिए, जिससे वह स्वयं को कई प्रकार के कष्टों से दूर रख सकता है। आइए जानते हैं ऐसे 4 काम जिन्हें हर दिन करना चाहिए।

loksabha election banner

गरुड़ पुराण के अनुसार धर्म-कर्म के कार्यों में रुची बढ़ाना (Garuda Purana in Hindi)

  • व्यक्ति को अपने कुल देवता की पूजा हर दिन जरूर करनी चाहिए। गरुड़ पुराण के अनुसार कुल देवता की पूजा करने से सभी प्रकार के कष्टों से व्यक्ति को मुक्ति मिलती है और उनके दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। साथ ही परिवार पर उनका आशीर्वाद सदैव बना रहता है।

  • इसके साथ यह भी बताया गया है कि हर दिन घर में भोजन ग्रहण करने से पहले देवी-देवताओं को भोग जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा की कृपा सदैव अपने भक्तों पर बनी रहती है और भक्तों के जीवन में धन की कमी दूर हो जाती।

  • गरुड़ पुराण में यह भी बताया गया है कि व्यक्ति को अन्न का दान हमेशा करना चाहिए। इसलिए नितदिन पकाए गए भोजन में से कुछ हिस्सा जरूरतमंद लोगों के लिए निकाल लें। इसके साथ व्यक्ति सामर्थ्य के अनुसार आय के कुछ भाग का दान भी जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से घर में आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

  • गरुड़ पुराण में बताया गया है कि व्यक्ति को हर दिन वेद-पुराणों का पाठ अवश्य करना चाहिए और इसमें छिपे हुए ज्ञान को प्राप्त करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाली समस्याओं से लड़ने में मदद मिलती है और सफलता के नए मार्ग खुल जाते हैं।

Pic Credit: Instagram/krishna.paramathma

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.