Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ganga Saptami 2024: यह एक कार्य बदल देगा आपकी किस्मत, मिलेगा अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान

    Updated: Sun, 12 May 2024 10:29 AM (IST)

    हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी (Ganga Saptami 2024) मनाई जाती है। इस साल यह 14 मई को मनाई जाएगी। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस दिन सच्चे भाव के साथ माता गंगा की पूजा करते हैं उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

    Hero Image
    Ganga Saptami 2024: गंगा सप्तमी पर करें ये कार्य

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ganga Saptami 2024: गंगा सप्तमी का दिन हर मायने में शुभ होता है। इस दिन को मां गंगा के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी मनाई जाती है। इस साल यह 14 मई, 2024 को मनाई जाएगी। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस दिन सच्चे भाव के साथ माता गंगा की पूजा करते हैं उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, तो आइए इस दिन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Skanda Sashti 2024: मई में कब है स्कंद षष्ठी? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    गंगा सप्तमी 2024 तिथि और समय

    वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 13 मई, 2024 शाम 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 14 मई, 2024 शाम 6 बजकर 49 मिनट पर होगा। उदयातिथि को देखते हुए गंगा सप्तमी का पर्व 14 मई, 2024 को भक्तों द्वारा मनाया जाएगा। यह दिन पापों के नाश के लिए बेहद कल्याणकारी माना जाता है।

    गंगा सप्तमी के दिन विवाहित महिलाएं अवश्य करें ये कार्य

    गंगा सप्तमी पर विवाहित महिलाएं व्रत का संकल्प लें। इसके बाद गंगा स्नान करें फिर मध्यान के समय 'ॐ नमो गंगाये विश्वरूपिणी नारायणी नमो नमः, गंगा गंगेति यो ब्रूयात, योजनानां शतैरपि। मुच्यते सर्वपापेभ्यो, विष्णुलोके स गच्छति' मंत्र का जाप करते हुए देवी गंगा की पूजा करें।

    ऐसा करने से अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही कुंडली से अशुभ ग्रहों का कुप्रभाव समाप्त होता है और धन-वैभव की प्राप्ति होती।

    यह भी पढ़ें: Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, खुशिया देंगी आपके घर दस्तक

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।