विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं इन खास चीजों का भोग, बदल जाएगी फूटी किस्मत

Published: Mon, 02 Sep 2024 04:22 PM (IST)

हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का खास महत्व है। यह दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित है। इस ...और पढ़ें

Ganesh Chaturthi 2024:बप्पा को लगाएं इन चीजों का भोग।
Ganesh Chaturthi 2024:बप्पा को लगाएं इन चीजों का भोग।

HighLights

  1. हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का खास महत्व है।
  2. यह दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित है।
  3. इस बार गणेश चतुर्थी 07 सितंबर को मनाई जाएगी।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गणेश महोत्सव हर साल 10 दिनों तक बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पर्व भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है, ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान कठिन व्रत और भाव के साथ पूजा करने से सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में शुभता का आगमन होता है।

वहीं, इस पर्व (Ganesh Chaturthi 2024 ) में बप्पा को क्या भोग लगाना है? उसके बारे में जानते हैं, जिससे उनका पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त हो सके, तो चलिए जानते हैं।

बप्पा को लगाएं इन चीजों का भोग

  • मेष राशि: मेष राशि के लोग गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।
  • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक इस शुभ दिन पर बप्पा को मोदक का भोग लगाएं।
  • मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक इस दिन श्री गणपति को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
  • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को विनायक चतुर्थी पर गणेश जी को मावे के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
  • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस शुभ तिथि पर विघ्नहर्ता को गुड़ के मोदक चढ़ाने चाहिए।
  • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर बप्पा को बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
  • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को चतुर्थी पर भगवान गणेश को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
  • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस शुभ अवसर पर गौरी पुत्र गणेश को मेवे के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
  • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर बप्पा को बूंदी के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
  • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को इस तिथि पर श्री गणेश को तिल-गुड़ के लड्डू अर्पित करने चाहिए।
  • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को भी इस शुभ तिथि पर शिव पुत्र को काले तिल के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
  • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस शुभ अवसर पर बप्पा को नारियल के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Tadkeshwar Shiva Temple: बिना छत का है भोलेनाथ का यह धाम, खुद प्रकट हुआ था शिवलिंग!

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।