विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Firoza Gemstone: रंक से राजा बना सकता है फिरोजा, प्यार और करियर में कामयाबी के लिए 5 जादुई टिप्स

Published: Fri, 06 Feb 2026 11:27 AM (IST)

रत्न शास्त्र में 'फिरोजा' (Turquoise) को बेहद प्रभावशाली और सुरक्षा देने वाला रत्न माना गया है। प्राचीन काल से ही ...और पढ़ें

Turquoise: फिरोजा रत्न पहनने के फायदे (Image Source: AI-Generated)

Turquoise: फिरोजा रत्न पहनने के फायदे (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रत्न शास्त्र की दुनिया में फिरोजा (Turquoise) अपनी खूबसूरती और ऊर्जा के लिए जाना जाता है। आसमान जैसे नीले और समुद्र जैसे हरे रंग का यह रत्न सीधे तौर पर बृहस्पति (Jupiter) और केतु ग्रह से संबंधत रखता है।

सुरक्षा का ढाल है फिरोजा

रत्न शास्त्र के विशेषज्ञों और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फिरोजा पहनने वाले व्यक्ति के चारों ओर एक सुरक्षा कवच बन जाता है। मान्यता है कि अगर ये रत्न पहनने वाले पर कोई बड़ी मुसीबत आने वाली होती है। तो यह पत्थर खुद चटक जाता है या अपना रंग बदल लेता है, जिससे इंसान को खतरे का आभास हो जाता है।

Turquoise

(Image Source: AI-Generated)

करियर और प्यार में सफलता

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, फिरोजा न केवल आर्थिक स्थिति सुधारता है बल्कि यह 'लव लाइफ'(Love Life) के लिए भी रामबाण माना गया है। विद्वानों का कहना है कि जो लोग अपने पार्टनर के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रहे, उन्हें फिरोजा पहनने से रिश्तों में मिठास और विश्वास महसूस होता है। साथ ही, फिल्म, कला और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह करियर में ऊंचाइयों पर ले जाने वाला रत्न है।

फिरोजा पहनने के 5 सबसे जरूरी नियम:

सही धातु का चुनाव: रत्न शास्त्र के अनुसार, फिरोजा को हमेशा चांदी या तांबे की अंगूठी में पहनना चाहिए। सोने में इसे पहनने से बचना चाहिए जब तक कि कुंडली इसकी अनुमति न दे।

शुभ दिन और समय: इसे धारण करने के लिए शुक्रवार या गुरुवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। सुबह के समय स्नान के बाद इसे सीधे हाथ की अनामिका (Ring finger) या तर्जनी (Index finger) में पहनना चाहिए।

शुद्धिकरण की विधि: पहनने से पहले अंगूठी को गंगाजल और कच्चे दूध से शुद्ध करें। इसके बाद इसे धूप-दीप दिखाकर बृहस्पति देव या अपने इष्ट देव का ध्यान करें।

गुणवत्ता की जांच: पुराणों और ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, केवल प्राकृतिक फिरोजा ही लाभ देता है। प्लास्टिक या कांच वाला नकली पत्थर पहनने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

किसे पहनना चाहिए: धनु और मीन राशि वालों के लिए यह रत्न अत्यंत शुभ है , लेकिन इसे पहनने से पहले एक बार अपनी कुंडली जरूर दिखा लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Neelam Ratna Rules: नीलम पहनने के बाद इन 5 गलतियों से बचें, वरना फायदे की जगह हो सकता है भारी नुकसान

यह भी पढ़ें- Manikya Gemstone: सूर्य की तरह चमकना है तो धारण करें 'माणिक्य', पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।