Move to Jagran APP

ब्रज में हर ओर राधे-राधे कृष्णा-कृष्णा

ब्रज में हर ओर अब राधे-राधे और कृष्णा-कृष्णा सुनाई दे रहा है। होली के आयोजनों का साक्षी बनने को श्रद्धालु ब्रज पहुंचने लगे हैं। रेलवे और बस स्टैंड पर श्रद्धालु टोल के रुप में दिखाई दे रहे हैं। ब्रज आते ही वह होली के स्थलों और आवागमन की जानकारी जुटा रहे हैं, ताकि सुबह होते ही वह जल्द से जल्द कार्यक्रम स्थल पर पहुंच सकें

By Edited By: Published: Sat, 08 Mar 2014 02:42 PM (IST)Updated: Sat, 08 Mar 2014 03:02 PM (IST)
ब्रज में हर ओर राधे-राधे कृष्णा-कृष्णा

मथुरा। ब्रज में हर ओर अब राधे-राधे और कृष्णा-कृष्णा सुनाई दे रहा है। होली के आयोजनों का साक्षी बनने को श्रद्धालु ब्रज पहुंचने लगे हैं। रेलवे और बस स्टैंड पर श्रद्धालु टोल के रुप में दिखाई दे रहे हैं। ब्रज आते ही वह होली के स्थलों और आवागमन की जानकारी जुटा रहे हैं, ताकि सुबह होते ही वह जल्द से जल्द कार्यक्रम स्थल पर पहुंच सकें।

loksabha election banner

मथुरा की होली विश्व प्रसिद्ध है। बसंत पंचमी से ही यहां होली की धूम है, लेकिन शनिवार से बरसाना की लड्डू होली के साथ यह धूम अपने चरम पर होगी। रोडवेज द्वारा होली के लिए 120 बसें संचालित की जाएंगी। 60 बसें लगातार बरसाना के लिए दौड़ेंगी। इसके अलावा अलीगढ़, आगरा, भरतपुर, बरेली आदि मार्गो पर भी बसें लगातार चलेंगी। रेलवे द्वारा भी यात्रियों की सुरक्षा को चाक-चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त टिकट खिड़की खुलने की भी तैयारी कर ली गई है।

पुणे से आए गिरिराज शंकर ने बताया कि वह शुक्रवार को मथुरा-वृन्दावन घूमेंगे। इसके बाद बरसाना और नंदगांव की होली का आनंद लेंगे। वह इस उत्सव का बहुत दिनों से इंतजार कर रहे थे। इस आयोजन में शामिल होकर वह धन्य हो जाएंगे। बड़ौदा से आए शुभम बताते हैं कि पहली बार ब्रज आने का मौका मिला है। वह यहां की होली देखना चाहते हैं कि क्या खास बात है।

जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा बताते हैं कि होली को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह सातवें आसमान पर है। होली की जानकारियां श्रद्धालु लगातार जुटा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.