Move to Jagran APP

Dussehra Ka Panchang: पढ़ें 15 अक्टूबर 2021 का पंचांग, रवि योग में दशहरा आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Dussehra Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज 15 अक्टूबर 2021 और दिन शुक्रवार है। आज शारदीय नवरात्रि का समापन है। आज रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग में दशहरा का पावन त्योहार है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 15 Oct 2021 06:15 AM (IST)Updated: Fri, 15 Oct 2021 09:58 AM (IST)
Dussehra Ka Panchang: पढ़ें 15 अक्टूबर 2021 का पंचांग, रवि योग में दशहरा आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Dussehra Ka Panchang: पढ़ें 15 अक्टूबर 2021 का पंचांग, रवि योग में दशहरा आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Dussehra Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज 15 अक्टूबर 2021 और दिन शुक्रवार है। आज शारदीय नवरात्रि का समापन है। आज रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग में दशहरा का पावन त्योहार है। आज दशहरा के अवसर पर देशभर में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाएंगे। इसके साथ ही रामलीलाओं का भी समापन हो जाएगा। जहां पर दुर्गा पूजा के अवसर पर मां दूर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, वहां मुहूर्त देखकर मां दुर्गा के मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। दशहरा के दिन विजय मुहूर्त में शस्त्र पूजा भी किया जाता है। आज वैसे भी शुक्रवार है, जो देवी दुर्गा की आराधना के लिए समर्पित होता है। आज आप मां लक्ष्मी की भी पूजा कर सकते हैं, उनकी कृपा से आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

पंचक: रात्रि के 09:16 बजे से प्रारंभ 20 अक्टूबर को दोपहर 02:02 बजे पर समाप्त।

आज का पर्व एवं त्योहार: विजयादशमी (दशहरा)।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, शरद ऋतु आश्विन मास शुक्ल पक्ष की दशमी 18 घंटे 03 मिनट तक, तत्पश्चात् एकादशी श्रवण नक्षत्र 09 घंटे 16 मिनट तक, तत्पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र सूल योग 24 घंटे 03 मिनट तक, तत्पश्चात् गण्ड योग मकर में चंद्रमा 21 घंटे 16 मिनट तत्पश्चात् कुंभ में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज दशहरा के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 22 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 51 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज विजयादशमी को चंद्रोदय दोपहर 03 बजकर 08 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय देर रात 02 बजकर 07 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

रवि योग: आज पूरे दिन बना हुआ है।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज प्रात: 06 बजकर 22 मिनट से सुबह 09 बजकर 16 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात 10 बजकर 55 मिनट से देर रात 12 बजकर 32 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 02 मिनट से दोपहर 02 बजकर 48 मिनट तक।

आज आश्विन शुक्ल दशमी है। आज दशहरा के दिन देवी अपराजिता की पूजा करें। जीवन के हर क्षेत्र में विजय प्राप्त होगा। आज विजयादशमी पर आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ अवसर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.