Move to Jagran APP

Dussehra 2022 : दशहरे के दिन पान खाना क्यों माना जाता है शुभ? जानिए कारण

Dussehra 2022 दशहरे के दिन पान खाना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन पान खाने से घर में संपन्नता बनी रहती है। मां लक्ष्मी की कृपा से पैसों की तंगी नहीं होती है। जानिए दशहरे के दिन खाना क्यों मानते हैं शुभ।

By Shivani SinghEdited By: Published: Wed, 05 Oct 2022 09:05 AM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 09:05 AM (IST)
Dussehra 2022 : दशहरे के दिन पान खाना क्यों माना जाता है शुभ? जानिए कारण
Dussehra 2022 : दशहरे के दिन पाना खाना क्यों माना जाता है शुभ, जानिए कारण

नई दिल्ली, Dussehra 2022 : हिंदू धर्म में हर एक व्रत त्योहार की अपनी एक परंपरा है। ऐसी परंपराएं जो सदियों से ऐसी ही चली आ रही हैं। ऐसी ही एक परंपरा दशहरा को लेकर है। माना जाता है कि दशहरे के दिन पान जरूर खाना चाहिए। पान खाकर व्यक्ति अधर्म की हार का जश्न मनाते हैं।  लेकिन आखिर पान ही क्यों। जानिए आखिर दशहरे के दिन पान ही खाना क्यों शुभ मानते हैं।

loksabha election banner

पान में होता है देवी देवताओं का वास

जहां मां दुर्गा को भोग के रूप में पान के साथ लौंग, इलायची, सुपारी, बताशा आदि चढ़ाए जाते हैं। इसी तरह अन्य देवी -देवता को भी चढ़ाना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि पान के पत्ते में कई देवी-देवता वास करते हैं।

पान के ऊपरी हिस्से में इंद्र देव और शुक्र देव विराजमान है। इसके साथ ही मध्य हिस्से में सरस्वती मां, बिल्कुल नीचे मां लक्ष्मी विराजमान हैं। इसके साथ ही पान के जुड़े हुए भाग में ज्येष्ठा लक्ष्मी विराजमान रहती हैं। इतना ही नहीं जो पत्ते के दो हिस्से को एक नली से जोड़ता है वहां पर भगवान शिव विराजमान हैं। इसके साथ ही पान के बाएं ओर मां पार्वती और दाएं ओर मां भूमि विराजमान हैं, साथ ही भगवान विष्णु पान में हर जगह विराजमान हैं।

क्यों खाते हैं पान?

नवरात्र के समापन के साथ ही दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इसके साथ ही इस समय के साथ मौसम में भी बदलाव होने लगता है, जिससे संक्रामक बीमारियां होने का खतरा सबसे अधिक होता है। जिसके कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में पान खाना लाभकारी होता है। इसे तुलसी के बराबर माना जाता है।

नवरात्र के दिनों में कई भक्तगण पूरे नौ दिनों का व्रत रखते हैं। जिसके कारण पाचन संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में पान खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है और व्यक्ति भोजन आसानी से पचा लेता है।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.