Dussehra 2022: दशहरे पर हनुमान जी को अर्पित करें ये एक चीज, मुंह मांगी मुराद होगी पूरी
Dussehra 2022 दशहरे के दिन पान खाना काफी शुभ माना जाता है। इसके साथ ही भगवान हनुमान जी को भी विधिवत तरीके से पान चढ़ाने से हर एक समस्या से छुटकारा मिल जाएगा और सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी।
नई दिल्ली, Dussehra 2022: हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक दशहरे का पर्व हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने को लेकर मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री राम से लंकापति रावण का वध करके अधर्म का नाश किया था। इसी कारण हर साल अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक के रूप में विजयदशमी मनाई जाती है। दशहरे के दिन रामलीला, रावण दहन के साथ-साथ एक दूसरे को शुभकामनाएं देने के लिए एक-दूसरे के घरों में जाते हैं। इसके साथ ही एक परंपरा और भी है जो सदियों से चली आ रही है वो है पान का सेवन। हर साल दशहरे के दिन पान का सेवन करना शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं भगवान हनुमान को पान चढ़ाना भी काफी शुभ मानते हैं। आइए जानते है कि आखिर हनुमान जी को पान चढ़ाना शुभ क्यों मानते हैं।
क्यों पान माना जाता है शुभ?
शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि पान खाना संपन्नता की निशानी होती है। इसलिए दशहरे के दिन इसका सेवन करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य, शुभ काम में पान का इस्तेमाल जरूर किया जाता है।
भगवान हनुमान को अर्पित करें पान
भगवान हनुमान को एक बीड़ा पान अर्पित करना चाहिए। माना जाता है कि दशहरे के दिन हनुमान जी को पान अर्पित करने से वह हर कष्ट से छुटकारा दिला देते हैं। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान राम भी प्रसन्न होते हैं।
भगवान हनुमान को पान का बीड़ा चढ़ाने से शनि की साढ़े साती से भी छुटकारा मिल जाता है और कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है।
हनुमान जी को ऐसे अर्पित करें पान
भगवान हनुमान को पान का बीड़ा अर्पित करते हुए अपनी कामना कहें। इसके बाद चमेली के तेल के 5 दीपक जलाकर हनुमान जी की आरती कर लें।
PicCredit- Freepik
डिसक्लेमर
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।