विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेशनल डांस स्पोर्ट चैंपियनशिप में चमके लुधियाना के विद्यार्थी, पाए छह गोल्ड व छह सिल्वर मेडल

By JagranEdited By:
Published: Sun, 10 Jul 2022 06:46 PM (IST)

लुधियानवी अब किसी क्षत्र में दूसरे से कम नहीं हैं। हर जगह अपनी सफलता और बुलंदियों का झंडा गाड़ते हैं।

नेशनल डांस स्पोर्ट चैंपियनशिप में चमके लुधियाना के विद्यार्थी, पाए छह गोल्ड व छह सिल्वर मेडल
नेशनल डांस स्पोर्ट चैंपियनशिप में चमके लुधियाना के विद्यार्थी, पाए छह गोल्ड व छह सिल्वर मेडल

जागरण संवाददाता, लुधियाना : लुधियानवी अब किसी क्षत्र में दूसरे से कम नहीं हैं। हर जगह अपनी सफलता और बुलंदियों का झंडा गाड़ते हैं। शिक्षा की बात करें या फिर बात करें स्पो‌र्ट्स की या बात हो डांस प्रतियोगिता की हर जहां लुधियाना का गौरव बढ़ाते हैं। अब 12वें द नेशनल डांस स्पोर्ट चैंपियनशिप में हिस्सा ले लुधियाना के बच्चों ने कुल बारह मेडल हासिल किए हैं जिनमें छह गोल्ड तथा छह सिल्वर मेडल शामिल हैं। चैंपियनशिप आल इंडिया डांस स्पोर्ट फेडरेशन (एआइडीएसएफ) की ओर से मेरठ के शोभित यूनिवर्सिटी में सात और आठ जुलाई को आयोजित की गई थी। 11 राज्यों के तीन सौ विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया था। डांस स्पोर्ट एसोसिएशन लुधियाना पंजाब के छह बच्चों ने इसमें हिस्सा लिया था और सभी ने मेडल पाए हैं। हर साल ही चैंपियनशिप को कोई न कोई राज्य होस्ट करता है। इस साल उत्तर प्रदेश ने इसे होस्ट किया था जबकि पिछले साल पंजाब राज्य इसका होस्ट रहा था।

डांस स्पोर्ट एसोसिएशन पंजाब की जनरल सेक्रेटरी डा. संगिता बी कुशवाहा ने कहा कि यह एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म रहा जिसमें सालसा और लैतिन डांसिग में बच्चों को बड़े मंच पर परफार्मेंस देने का मौका मिला है। नेशनल डांस चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ पहले और गुजरात दूसरे स्थान पर रहा जबकि लुधियाना ओवरआल तीसरे स्थन पर रहा है। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर कुंवर शेखर और अन्यों ने बच्चों की तारीफ की। वहीं एआइडीएसएफ के प्रेसिडेंट अरविद कुमार, वाइस प्रेसिडेंट गागुण बेदी, जनरल सेक्रेटरी विश्वजीत, नेशल कोच विनोद कुमार भी मौजूद रहे।

गोल्ड मेडल पाने वाले कैटेगरीज अनुसार बच्चे

- तहरीर भल्ला - सालसा सोलो (यूथ)

- अनुशा गिरन - सालसा सोलो (जूनियर)

- अनुशा- चा-चा (जूनियर)

- अमायरा लादिया - सालसा सोलो( जूनियर वन)

- अमायरा लादिया - चा-चा (जूनियर वन)

- रितिज - सोलसा सोलो (जुवेनाइल) इन कैटेगरीज में पाए छह सिल्वर मेडल

- डा. जिनी - चा-चा (एडल्ट)

- तहरीर भल्ला - फ्री स्टाइल (यूत)

- तहरीर - चा-चा (यूथ)

- इनाया घई - सालसा (जूनियर वन)

- इनाया घई - चा-चा (जूनियर वन)

- रितिज - चा-चा (जुवेनाइल) गदगद हुए बच्चों के अभिभावक

अमायरा लादिया की मां राधिका लादिया ने बेटी की इस उपलब्धि पर कहा कि अमायरा के लिए इतना बड़ा मंच बेहतरीन सीख देने वाला रहा। तहरीर की मां कविता भल्ला ने कहा कि देशभर से उस मंच पर टैलेंट मौजूद था लेकिन लुधियानवी बच्चों ने वहां अपना सिक्का जमाया है। इनाया की मां रुचिका घई, अनुसा की मां डा. जिनी, रितिज की मां रेश्म थापा ने भी बच्चों की शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है।