विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आईने के सामने सजने से लेकर मांग भरने तक, सपने में खुद को 16 श्रृंगार करते देखने का क्या है असली मतलब?

Published: Tue, 27 Oct 2026 09:00 AM (IST)

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में खुद को सजते-संवरते देखना आत्मविश्वास, सुंदरता और जीवन में बदलावों का प्रतीक हो सकता है।

सपने में खुद को सजते-संवरते देखने का क्या है अर्थ (Picture Credit: AI Generated)

सपने में खुद को सजते-संवरते देखने का क्या है अर्थ (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. सपने में खुद को सजते देखना आत्मविश्वास का प्रतीक।

  2. सोलह श्रृंगार प्रेम और दांपत्य जीवन से जुड़ा।

  3. गहने पहनना आत्मसम्मान और समृद्धि का संकेत।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सपनों की दुनिया कई रहस्यों से भरी होती है। कई बार हम ऐसे सपने देखते हैं जिनका वास्तविक जीवन से कोई संबंध नहीं होता है और कुछ सपने आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं। ऐसे ही अलग आप सपने में खुद को सजते-संवरते मेकअप करते या गहने पहनते हुए देखते हैं तो स्वप्नशास्त्र में इसके काफी गहरे अर्थ हो सकते हैं।

ऐसे सपने मन में कई सवाल पैदा करते हैं कि क्या यह सपना शुभ है या इसके जीवन में कोई अशुभ संकेत भी हो सकते हैं? स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में खुद को श्रृंगार करते हुए देखना आपके जीवन में सकारात्मक संकेत दे सकता है। यह सपना आपके आत्मविश्वास, सुंदरता, प्रेम और जीवन में होने वाले बदलावों को दिखाता है। आइए जानें से सपने में छुपे गहरे अर्थ को।

सपने में खुद को सजते-संवरते देखना

अगर आप सपने में खुद को सजते-संवरते हुए देखते हैं, तो इसे आपके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को बेहतर बनाने की इच्छा का प्रतीक माना जा सकता है।

यह इस बात का संकेत है कि आपके मन में आगे बढ़ने और सुंदर दिखने की प्रबल इच्छा है जो किसी वजह से भीतर छुपी हुई है। यह सपना इस बात का संकेत दे सकता है कि आप जीवन में किसी नए अवसर, बदलाव या खास मौके के लिए खुद को तैयार करना चाहते हैं।

सपने में सोलह श्रृंगार करना

अगर कोई महिला सपने में खुद को सोलह श्रृंगार करते हुए देखती है, तो इसे प्रेम, दांपत्य जीवन और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। विवाहित महिलाओं के लिए यह सपना अपने वैवाहिक रिश्ते में प्रेम और सामंजस्य की इच्छा को दिखाता है।

वहीं, अविवाहित लड़कियों के लिए ऐसा सपना प्रेम, विवाह या जीवन में नए रिश्ते को लेकर मन में चल रहे विचारों का प्रतीक हो सकता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार ऐसा सपना आपके शादीशुदा जीवन में खुशहाली लाने का संकेत है।

सपने में खुद को गहने पहनते हुए देखना

सपने में अगर आप खुद को गहने जैसे हार, चूड़ियां या अन्य आभूषण पहनते हुए देखती हैं तो यह आत्मसम्मान के साथ आकर्षण की इच्छा को बढ़ाने का प्रतीक माना जाता है। सपने में सोने के आभूषणों को समृद्धि और खुशहाली से जोड़ा जाता है। अगर आप सपने में खुश होकर श्रृंगार कर रही हैं, तो यह आपके भीतर मौजूद सकारात्मक भावनाओं को दिखाता है।

क्या सपने में श्रृंगार करना शुभ होता है?

स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में श्रृंगार करते हुए खुद को या किसी अन्य सुहागिन महिला को देखना एक शुभ संकेत है जो आपके जीवन में प्रेम और सौंदर्य को बढ़ाने का प्रतीक माना जाता है।

अगर आपको भी ऐसा कोई सपना आए तो समझें कि आपके भविष्य में जल्द ही कुछ सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- सपने में खुद को रास्ता भटकते देखना शुभ या किसी बड़े संकट का संकेत? स्वप्न शास्त्र में छिपा है जवाब

यह भी पढ़ें- स्वप्न शास्त्र: सपने में जीवनसाथी के साथ दोबारा शादी होते देखना क्या संकेत देता है?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।