Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dream Astrology: सपने में सांप देखने से मिलते हैं ये संकेत, जीवन में हो सकता है बड़ा बदलाव

    Updated: Mon, 25 Nov 2024 11:44 AM (IST)

    स्वप्न शास्त्र में सपनों से मिलने वाला शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है। माना जाता है कि सपने भविष्य के बारे में कुछ अच्छा संकेत देते हैं तो कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जिससे जीवन में बड़ा बदलाव होने की स्थिति के बारे में पता चलता है। चलिए जानते हैं कि सपने में सांप (Snake Dream Meaning) को देखने से कौन-कौन से संकेत मिलते हैं?

    Hero Image
    Sapne me Saanp Dekhna Kaisa Hai: सपने में सांप देखने के संकेत (Pic Credit-Freepik)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सोते समय इंसान कई तरह के सपने देखता है, जिससे उसे जीवन में शुभ और अशुभ संकेत प्राप्त होते हैं। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि देखे गए सपने सच होने लगते हैं। सभी सपनों से कुछ न कुछ संकेत प्राप्त होते हैं। सपने में सांप देखना भविष्य की घटनाओं की तरफ इशारा करती हैं। इसका उल्लेख स्वप्न शास्त्र में देखने को मिलता है। सनातन धर्म में स्वप्न शास्त्र का विशेष महत्व है। स्वप्न शास्त्र (Dream Interpretation) के अनुसार, सांप से संबंधित सपने शुभ और अशुभ माने जाते हैं। ऐसे में चलिए इस लेख में जानते हैं कि सपने में देखने से मिलने वाले संकेतों के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    (Pic Credit-Freepik)

    मिलते हैं ये शुभ और अशुभ संकेत

    • अगर आपने सपने में नाग और नागिन का जोड़ा का देखा है, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने को शुभ माना जाता है। इससे जातक को जीवन में किस्मत चमकने के संकेत (Life Change Signs) प्राप्त होते हैं। साथ ही इंसान की सभी मोनकामना पूरी हो सकती है।
    • इसके अलावा सपने में काला सांप देखना भी शुभ माना जाता है। इस सपने को देखने से इंसान के जीवन में खुशियों के आगमन के संकेत मिलते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा परिवार की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: क्या दोपहर में देखे गए सपने होते हैं सच, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

    • स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में हरे रंग का सांप (Seeing Snake in Dream Meaning) देखना भी शुभ माना जाता है। इस सपने को देखने से इंसान को जॉब मिलने के संकेत प्राप्त होते हैं और बिज़नेस में आ रही बाधा से छुटकारा मिल सकता है।
    • स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में सांप का काटना किसी इंसान के प्रति गुस्से का प्रतीक माना जाता है। अगर सपने में आपको सांप काटता हुआ दिखाई दिया है, तो इससे जीवन में किसी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कोई समस्या आने के संकेत मिलते हैं।
    • इसके अलावा सपने में सांप (sapne me saap ko dekhna ka matlab) को मारना अच्छा माना जाता है। यदि आपने में सपने में सांप को मारता हुआ देखा है, तो इससे जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलने के संकेत मिलते हैं। इस सपने का अर्थ है कि इंसान जीवन में शत्रु पर विजय प्राप्त कर सकता है।
    • स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में सांप के दांत को देखना अशुभ माना जाता है। इससे सपने को देखने को जीवन में कोई नुकसान हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: क्या दोपहर में देखे गए सपने होते हैं सच, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।