Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्वपितृ अमावस्या पर करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा पितरों का आशीर्वाद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 22 Sep 2024 07:20 PM (IST)

    गरुड़ पुराण में निहित है कि सर्वपितृ अमावस्या तिथि (sarva pitru amavasya 2024) पर पितरों का तर्पण एवं पिंडदान करने से तीन पीढ़ी के पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं व्यक्ति विशेष पर पितरों की असीम कृपा-दृष्टि बरसती है। उनकी कृपा से सुख सौभाग्य और वंश में वृद्धि होती है। इस शुभ अवसर पर साधक गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान कर पितरों का तर्पण करते हैं।

    Hero Image
    Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्वपितृ अमावस्या का धार्मिक महत्व

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 02 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या है। इस दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। हालांकि, ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसके लिए सूतक भी मान्य नहीं होगा। ग्रहण के दौरान शास्त्र नियमों का पालन अनिवार्य है। गरुड़ पुराण में निहित है कि सर्वपितृ अमावस्या तिथि पर पितृ पक्ष का समापन होता है। इस दिन पितृ पृथ्वी लोक से विदा होते हैं। इसके लिए सर्वपितृ अमावस्या पर स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप एवं दान-पुण्य किया जाता है। अगर आप भी पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो सर्वपितृ अमावस्या (Sarva Pitru Amavasya 2024) पर इन चीजों का दान करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: इस दिन विदा होंगे पितृ, जानिए कब मनाई जाएगी सर्वपितृ अमावस्या

    करें इन चीजों का दान

    • मेष राशि के जातक सर्वपितृ अमावस्या पर मड़ुआ, गेहूं, मूंगफली और राजमा का दान करें।
    • वृषभ राशि के जातक सर्वपितृ अमावस्या पर चावल, आटा, मैदा, दूध और दही का दान करें।
    • मिथुन राशि के जातक सर्वपितृ अमावस्या पर साबुत मूंग, मूंग दाल, हरे रंग की सब्जियों का दान करें।
    • कर्क राशि के जातक सर्वपितृ अमावस्या पर सफेद रंग के वस्त्र और नमक का दान करें।
    • सिंह राशि के जातक सर्वपितृ अमावस्या पर गुड़, रागी, गेहूं, मूंगफली और लाल मिर्च का दान करें।
    • कन्या राशि के जातक अमावस्या पर हरे रंग के कपड़े और जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी का दान करें।
    • तुला राशि के जातक सर्वपितृ अमावस्या पर दही, चूड़ा या पोहा, चीनी, नमक का दान करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक अमावस्या पर गेहूं, आलू, मसूर दाल और लाल रंग के कपड़े का दान करें।
    • धनु राशि के जातक सर्वपितृ अमावस्या पर पोहा, जौ, दही और पीले रंग का वस्त्र का दान करें।
    • मकर राशि के जातक सर्वपितृ अमावस्या पर छतरी, चमड़े के जूते-चप्पल, बैग आदि चीजों का दान करें।
    • कुंभ राशि के जातक अमावस्या पर काले रंग का कंबल, मच्छरदानी, बेडशीट, बिछावन का दान करें।
    • मीन राशि के जातक सर्वपितृ अमावस्या पर मकई, पके केले, बेसन, चने की दाल का दान करें।

    यह भी पढ़ें: Somvati Amavasya पर विशेष चीजों का करें दान, बिगड़े काम जल्द होंगे पूरे

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'