Shukrawar ke Upay: शुक्रवार के दिन करें इन चीजों का दान, धन और वैभव की नहीं होगी कभी कमी
Shukrawar ke Daan धार्मिक मान्यता है कि लक्ष्मी वैभव व्रत करने से घर में सुख समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। साथ ही साधक के जीवन में व्याप्त समस्त दुखों का नाश होता है। सनातन शास्त्रों में शुक्रवार के दिन पूजा जप तप और दान का विधान है।
नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Shukrawar ke Upay: शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि विधान से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। शुक्रवार के दिन लक्ष्मी वैभव का व्रत भी रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि लक्ष्मी वैभव व्रत करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। साथ ही साधक के जीवन में व्याप्त समस्त दुखों का नाश होता है। सनातन शास्त्रों में शुक्रवार के दिन पूजा, जप, तप और दान का विधान है। अतः पूजा करने के पश्चात शुक्रवार के दिन यथा शक्ति तथा भक्ति के भाव से दान करें। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा से घर में धन और वैभव की कभी कमी नहीं होती है। अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन इन चीजों का दान करें-
करें इन चीजों का दान
- अगर आप धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन विवाहित महिलाओं को चूड़ियां दान करें। इससे परिवार में सुख और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते मधुर होते हैं।
- अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को श्रृंगार का सामान अर्पित करें। इससे सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
- ज्योतिषियों की मानें तो शुक्रवार की शाम में अविवाहित लड़कियों को दान में श्रृंगार का सामान देने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। ऐसा करने से अविवाहित लड़कों की शादी के योग बनते हैं। ये उपाय अविवाहित लड़के की मां कर सकती हैं।
- अगर आप सुख और समृद्धि पाना चाहते हैं, शुक्रवार के दिन सरसों के तेल का दान करें। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा-दृष्टि साधक पर अवश्य बरसती है।
- सौभाग्य और धन में वृद्धि के लिए शुक्रवार के दिन गुड़ का दान करें। इससे घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली भी आती है।
- चावल का संबंध शुक्र ग्रह से है। इसके लिए शुक्रवार के दिन चावल का दान अवश्य करें। आप जरूरतमंदों और गरीबों को दान में चावल दे सकते हैं। इस उपाय को करने से घर में सुख और शांति बनी रहती है।
- अगर आप मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र का दान करें।
डिस्क्लेमर- ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''