विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Guru Purnima 2023: गुरु पूर्णिमा पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, सभी संकटों से मिलेगी मुक्ति

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Thu, 29 Jun 2023 05:24 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jul 2023 09:40 AM (IST)

Guru Purnima 2023 गुरु पूर्णिमा तिथि पर पूजा जप तप और दान करने से अमोघ फल की प्राप्ति होती है। ...और पढ़ें

Guru Purnima 2023: गुरु पूर्णिमा पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, सभी संकटों से मिलेगी मुक्ति
Guru Purnima 2023: गुरु पूर्णिमा पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, सभी संकटों से मिलेगी मुक्ति

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Guru Purnima 2023: हर महीने शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के अगले दिन पूर्णिमा तिथि पड़ती है। इस प्रकार, आज आषाढ़ पूर्णिमा है। इसे गुरु पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन वेदों के रचयिता महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। गुरु पूर्णिमा तिथि पर पूजा, जप, तप और दान करने से अमोघ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन लक्ष्मी नारायण और वेदव्यास जी की विधि विधान से पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र में पूर्णिमा तिथि पर विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है। अगर आप भी सुख, शांति और धन पाना चाहते हैं, तो गुरु पूर्णिमा तिथि पर राशि के अनुसार इन चीजों का दान करे। आइए जानते हैं-

राशि के अनुसार करें दान

- मेष राशि के जातक गुरु पूर्णिमा पर गुड़, लाल मिठाई और लाल रंग के वस्त्र का दान करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

- वृषभ राशि के जातक गुरु पूर्णिमा के दिन माखन, मिश्री, शक्कर और सफेद रंग की मिठाई का दान करें।

- मिथुन राशि के जातक आषाढ़ पूर्णिमा पर केसर मिश्रित दूध का दान करें। साथ ही गौ माता को हरी घास खिलाएं।

- कर्क राशि के जातक गुरु पूर्णिमा के दिन दूध, अखंडित चावल, शक्कर, सफेद मिठाई का दान करें। इससे कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। साथ ही महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

- सिंह राशि के जातक भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए गुरु पूर्णिमा के दिन गेहूं और गुड़ का दान करें। इससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

- कन्या राशि के जातक गुरु पूर्णिमा के दिन हरी सब्जी और हरे रंग के फल का दान करें। इससे कुंडली में बुध मजबूत होता है। साथ ही भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

- तुला राशि के जातक गुरु पूर्णिमा तिथि पर गुड़, लाल वस्त्र, शहद और लाल रंग के फल का दान करें। साथ ही गरीबों एवं जरूरतमंदों को खीर बनाकर खिलाएं।

- वृश्चिक राशि के जातक भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए गुरु पूर्णिमा पर गुड़, शहद, लाल मिठाई और लाल रंग के कपड़े का दान करें।

- धनु राशि के जातक गुरु पूर्णिमा पर पीले रंग के कपड़े, बेसन, चना दाल का दान करें। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा दृष्टि साधक पर बरसती रहती है।

- मकर राशि के जातक गुरु पूर्णिमा पर काले तिल, छाता, चमड़े के चप्पल और जूते का दान करें।

- कुंभ राशि के जातक गुरु पूर्णिमा पर कंबल, काली उड़द की दाल, छाता और काले रंग के कपड़े का दान करें।

- मीन राशि के जातक आषाढ़ पूर्णिमा पर हल्दी, बेसन, पीले रंग के कपड़े, चना दाल आदि चीजों का दान करें।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।