विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Masik Shivratri पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, विवाह में आ रही बाधा से मिलेगी मुक्ति

Published: Sat, 26 Oct 2024 05:58 PM (IST)

धार्मिक मान्यता के अनुसार मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri 2024) के शुभ अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की विधिपूर्वक ...और पढ़ें

Lord Shiv: मासिक शिवरात्रि पर क्या दान करें?
Lord Shiv: मासिक शिवरात्रि पर क्या दान करें?

HighLights

  1. मासिक शिवरात्रि का पर्व महादेव को समर्पित है।
  2. इस दिन दान जरूर करना चाहिए।
  3. शिव जी की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस दिन महादेव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से जातक के विवाह में आ रही बाधा से छुटकारा मिलता है और मनचाहा वर की प्राप्ति होती है। यदि आप भी महादेव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो मासिक शिवरात्रि के दिन राशि अनुसार दान करें।  

मासिक शिवरात्रि 2024 डेट और टाइम

पंचाग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 30 अक्टूबर को दोपहर में 01 बजकर 15 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 31 अक्टूबर को दोपहर में 03 बजकर 52 मिनट पर होगा। ऐसे में मासिक शिवरात्रि का पर्व 30 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 49 मिनट से 05 बजकर 40 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से 02 बजकर 40 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 37 मिनट से 06 बजकर 03 मिनट तक

यह भी पढ़ें: Masik Shivratri के दिन इन चीजों से करें महादेव का अभिषेक, वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल

राशि अनुसार करें दान

  • मेष राशि के जातक मासिक शिवरात्रि पर शिव जी की पूजा करें और लाल रंग के वस्त्र, मसूर दाल और लाल मिर्च का दान करें।
  • वृषभ राशि के जातकों के लिए मासिक शिवरात्रि पर चावल और चीनी का दान करना बेहद फलदायी साबित होता है।  
  • मिथुन राशि के जातक मासिक शिवरात्रि के दिन गरीबों को भोजन कराएं। इससे करियर में सफलता प्राप्त होगी।
  • कर्क राशि के जातक मासिक शिवरात्रि के दिन पर मौसमी फलों का दान करें। इससे महादेव प्रसन्न होते हैं।
  • सिंह राशि के जातक मासिक शिवरात्रि के शुभ अवसर पर महादेव की पूजा करें और कपड़े का दान करें। ऐसा करने से सुख-शांति की प्राप्ति होती है।
  • कन्या राशि के मासिक शिवरात्रि पर जातक सभी कार्यों में सफलता प्राप्ति के लिए  फल का दान करें।
  • तुला राशि के जातक मासिक शिवरात्रि पर अनाज का दान करें। इससे घर में सुख, समृद्धि और शांति का आगमन होगा।
  • वृश्चिक राशि के जातक मासिक शिवरात्रि के दिन गरीबों और जरूरतमंदों की आर्थिक मदद करें।
  • धनु राशि के जातक मासिक शिवरात्रि के दिन तिल, जौ और चावल का दान करें।
  • मकर राशि के जातक मासिक शिवरात्रि पर धन का दान करें। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।  
  • कुंभ राशि के जातक मासिक शिवरात्रि के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराएं। इससे जीवन में अन्न और धन की कमी नहीं होगी।  
  • मीन राशि के जातक मासिक शिवरात्रि पर जीवन को खुशहाल बनाने के लिए चावल, दाल, चीनी, सौंफ और सुपारी का दान करें।

यह भी पढ़ें: Masik Shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि के दिन ऐसे करें महादेव की पूजा, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति

 

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।