Move to Jagran APP

Marriage astrology: क्या आपको भी सपने में दिखती हैं ये चीजें, तो समझ लें जल्द होगी आपकी शादी

Marriage astrology अगर आप सपने में खुद को दाढ़ी बनाते या दाढ़ी बनवाते देखते हैं तो ये शुभ संकेत है। इस सपने का मतलब है कि आप जल्द परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं। आसान शब्दों में कहें तो जल्द आपकी शादी होने वाली है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Wed, 31 May 2023 09:00 AM (IST)Updated: Wed, 31 May 2023 09:00 AM (IST)
Marriage astrology: क्या आपको भी सपने में दिखती हैं ये चीजें, तो समझ लें जल्द होगी आपकी शादी
Marriage astrology: क्या आपको भी सपने में दिखती हैं ये चीजें, तो समझ लें जल्द होगी आपकी शादी

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Marriage astrology: सपनों का वास्तविक जीवन से गहरा नाता होता है। ये सपने आने वाले समय के संकेत होते हैं। इन सपनों से पता चल जाता है कि आगामी भविष्य कैसा रहने वाला है ? कुछ सपने बेहद बुरे होते हैं। इन सपनों को देख रूह कांप उठती है। वहीं, कुछ सपने दिल को छूने वाले होते हैं। इन सपनों को देख लोग खुश हो जाते हैं। खासकर, अविवाहित लड़के या लड़की इन सपनों को देखते हैं, तो उनकी शादी के योग बनते हैं। आइए, इन सपनों के बारे में विस्तार से जानते हैं-

loksabha election banner

शीघ्र शादी के सपने

- अगर आप सपने में खुद को दाढ़ी बनाते या दाढ़ी बनवाते देखते हैं, तो ये शुभ संकेत है। इस सपने का मतलब है कि आप जल्द परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं। आसान शब्दों में कहें तो जल्द आपकी शादी होने वाली है। अगर आप प्रेम प्रसंग में हैं, तो प्रेम विवाह के योग भी बन सकते हैं।

- स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कढ़ाई किए हुए कपड़े देखना बेहद शुभ होता है। इस सपने का तात्पर्य होता है कि आपकी जल्द शादी होने वाली है। सपने में शहद देखना या शहद खाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ये सपने भी शीघ्र विवाह के संकेत होते हैं।

- सपने में आभूषण प्राप्त करना भी बेहद शुभ होता है। इस सपने का मतलब है कि आपकी शादी शीघ्र होने वाली है। साथ ही शादी अमीर घर में होगी। ये सपने शीघ्र विवाह के संकेत होते हैं।

- स्वप्न शास्त्र के जानकारों का कहना है कि सपने में खुद को खुश होकर नाचते देखना शुभ होता है। इस सपने का मतलब होता है कि आपकी शादी शीघ्र हो जाएगी।

- अगर सपने में कोई आपको अंगूठी भेंट कर रहा है, तो ये सपने भी विवाह के ही संकेत होते हैं। इस सपने का मतलब है कि जल्द आपकी मंगनी यानी सगाई होने वाली है।

- वास्तु शास्त्र में मोर पंख को शुभ माना जाता है। घर में मोर पंख लगाने से आर्थिक तंगी दूर होती है। साथ ही घर में सुख और शांति बनी रहती है। वहीं, सपने में मोर पंख दिखना भी शुभ है। ये सपने शीघ्र विवाह के संकेत होते हैं।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.