Tambe Ke Upay: रात में सोने से पहले तांबे के लोटे से करें ये उपाय, बदल जाएगी आपकी किस्मत
Tambe Ke Upay अगर आप वास्तु दोष से परेशान हैं तो निजात पाने के लिए रात में सोने से पहले तांबे के लोटे में जल भरकर सिरहाने में रख लें। अगली सुबह जल को शमी के पेड़ में अर्पित कर दें।
नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Tambe Ke Upay: सनातन धर्म में तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल देने का विधान है। साथ ही पूजा-पाठ में भी कलश स्थापना के लिए तांबे के लोटे का उपयोग किया जाता है। तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। साथ ही अशुभ ग्रहों का प्रभाव भी क्षीण हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र में तांबे के लोटे से कई विशेष भी उपाय किए जाते हैं। इन उपायों को करने से मान-सम्मान और सुख समृद्धि में वृद्धि आती है। अगर आप भी अपने जीवन में विषम परिस्थिति से गुजर रहे हैं, तो तांबे के लोटे से ये उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-
तांबे के लोटे से करें ये उपाय
- अगर आपको करियर या कारोबार में मन मुताबिक सफलता नहीं मिल पा रही है या काम में बाधा आ रही है, तो तांबे के लोटे से उपाय कर सकते हैं। इसके लिए रात में सोने से पहले तांबे के लोटे में जल भर लें। अब जल में एक चुटकी सिंदूर डालकर अपने सिरहाने में रख लें। अगली सुबह उठने के बाद तुलसी के पौधे में जल का अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से कार्य में सिद्धि प्राप्त होती है।
- अगर आपके परिवार में कलह की स्थिति बनी रहती है, तो निजात पाने के लिए रोजाना स्नान करने के पश्चात तांबे के लोटे में जल लें। अब इसमें सिंदूर और चावल डालकर सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से घर में सुख और शांति बनी रहती है। साथ ही परिवार के सदस्यों को करियर और कारोबार में भी मन मुताबिक सफलता मिलती है।
- अगर कुंडली में सूर्य और मंगल कमजोर है, तो तांबे के लोटे में जल भरकर पीपल के पेड़ को जल का अर्घ्य दें। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य और मंगल मजबूत होता है। इससे आर्थिक तंगी भी दूर होती है।
- अगर आप वास्तु दोष से परेशान हैं, तो निजात पाने के लिए रात में सोने से पहले तांबे के लोटे में जल भरकर सिरहाने में रख लें। अगली सुबह जल को शमी के पेड़ में अर्पित कर दें। इस उपाय को करने से वास्तु दोष दूर हो जाता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।