Move to Jagran APP

भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये पांच चीजें, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल

भगवान शिव की पूजा के दौरान उन्हें चंदन अक्षत धतूरा बेल पत्र जैसी तमाम चीजें अर्पित की जाती हैं। लेकिन शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों के बारे में भी बताया गया है जिन्हें कभी भी बाबा भोलेनाथ को अर्पित नहीं करना चाहिए। इससे पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है।

By Shivani SinghEdited By: Published: Wed, 04 May 2022 03:48 PM (IST)Updated: Wed, 04 May 2022 06:17 PM (IST)
भगवान शिव को भूलकर भी अर्पित न करें ये पांच चीजें, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
भगवान शिव को बिल्कुल न चढ़ाएं ये चीजें

नई दिल्ली, Lord Shiva Puja Vidhi: शास्त्रों में भगवान शिव की पूजा करने के कई सरल तरीके बताए गए हैं। जो व्यक्ति श्रद्धा के साथ भोलेनाथ की पूजा करता है। उसके ऊपर हमेशा शिव जी की कृपा बनी रहती हैं। भगवान शिव की पूजा करने के कई नियम है। इन्हीं नियमों में शास्त्रों में बताया गया है कि वह कौन सी चीजें हैं जो भगवान शिव को अर्पित नहीं करना चाहिए। इससे पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी चीजें है जो भगवान शिव को क्रोधित कर सकती हैं।

loksabha election banner

तुलसी

भगवान शिव को कभी भी तुलसी अर्पित नहीं करना चाहिए। क्योंकि भगवान शिव और भगवान विष्णु ने देवी वृंदा के राक्षस पति जालंधर का वध करने की योजना बनाई कि किस तरह देवी वृंदा का पति धर्म भंग करके जालंधर का अमरत्व को खत्म कर सकते हैं। इसके बाद जब वृंदा को पति की मृत्यु और धोखे का पता चला तो उन्होंने क्रोधित होकर भगवान शिव को शाप दे दिया कि जो व्यक्ति तुलसी आपको अर्पित करेगा। उसे कभी भी पूजा का फल नहीं मिलेगा। इसी कारण तुलसी भगवान शिव को अर्पित नहीं की जाती है।

तिल

भगवान शिव को तिल भी अर्पित नहीं किए जाते हैं। क्योंकि तिल भगवान विष्णु के मैल से उत्पन्न हुए थे। इस कारण कभी भी भगवान शिव को तिल अर्पित नहीं करना चाहिए।

नारियल

भगवान शिव को नारियल भी अर्पित नहीं किया जाता है। क्योंकि नारियल में मां लक्ष्मी का वास होता है। नारियल को धन-धान्य, सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए भगवान शिव को नारियल नहीं अर्पित करना चाहिए।

सिंदूर

भगवान शिव को सिंदूर नहीं चढ़ाना चाहिए। क्योंकि सिंदूर को सौभाग्य की निशानी में से एक माना जाता है और भगवान शिव संहारक के रूप में है। इसलिए उन्हें सिंदूर की जगह सफेद चंदन लगाएं।

हल्दी

अधिकतर धार्मिक कामों में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन भगवान शिव को कभी भी हल्दी अर्पित नहीं करना चाहिए। क्योंकि शिवलिंग पुरुष तत्व का प्रतीक है और हल्दी स्त्रियों से संबंधित है। इसी कारण भगवान शिव की पूजा के दौरान हल्दी नहीं चढ़ाना चाहिए।

Pic Credit- instagram/rcimall

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.